पंचकूला में कांग्रेस सांसद वरूण लगाई अफसरों की क्लास: SDM से बोले-CSC सेंटर का करें निरीक्षण, DEO से मांगी स्कूलों की स्थिति की रिपोर्ट – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के पंचकूला में वीरवार को दिशा समिति की बैठक लेने के लिए कांग्रेस सांसद वरूण मुलाना पहुंचे। जिन्होंने करीब 4 घंटे तक अफसरों की क्लास लगाई। एसडीएम चंद्रकांत कटारियों को उन्होंने सीएससी सेंटर का निरीक्षण करने निर्देश दिए। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास कार्यों के संबंधित 90 विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों से फीडबैक लिया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने सरकारी अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के बारे में विस्तार से फीडबैक लिया और सिविल सर्जन को जनऔषधी केंद्र में दवाईयों की बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिए। स्कूलों के हालात में पर मांगी रिपोर्ट सांसद अंबाला ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों की मानिटरिंग कर स्कूलों की बिलडिंग की मरम्मत, स्कूल में नए कमरों के निर्माण, लाईब्रेरी, वाटर कूलर और लैबोरेट्री, लड़के व लडकियों के लिए शौचालयों के निमार्ण और मरम्मत की आवश्यकता की जानकारी अगली बैठक में देने के निर्देश दिए। खनन एरिया में लगवाएं डिस्पले सांसद ने संबंधित विभाग को एयर प्यूरिफाई इंडेक्स को डिस्पले करने के निर्देश दिए ताकि जिला की जनता को वायु में प्रदूषण का स्तर पता लग सके। उन्होने जिले में चल रही माइनिंग साइटस पर भी एयर प्यूरिफाई इंडेक्स को डिस्पले करने को कहा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को समय समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए। शौचालय की सफाई के फोटो हर रोज भेजें नगर निगम और परिषद को सार्वजनिक स्थलों पर बनें हुए शौचालयों को साफ व रखरखाव पर फोकस करने को कहा और कमेटी को शौचालयों की तस्वीर भी भेजे। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छ पेयजल, शौचालय, आवास, स्वच्छता अभियान का सफल क्रियांवयन करने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है। इसके अलावा पॉलीथिन पर अंकुश लगाने के लिए मार्केट में वैंडिंग मशीनों की संख्या बढाने के निर्देश दिए।

[ad_2]
पंचकूला में कांग्रेस सांसद वरूण लगाई अफसरों की क्लास: SDM से बोले-CSC सेंटर का करें निरीक्षण, DEO से मांगी स्कूलों की स्थिति की रिपोर्ट – Panchkula News