पंचकूला में कनाडा भेजने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार: जांच में फर्जी निकला वर्क परमिट, पटियाला का रहने वाला आरोपी – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के पंचकूला में एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले पटियाला के आरोपी गुरबिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपनी पहचान और रिश्तेदारी का फायदा उठाकर कनाडा भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का आरोप है। पंचकूला वासी महिला शिकायतकर्ता ने 18 अप्रैल 2024 को पुलिस उपायुक्त पंचकूला को शिकायत दी थी कि उसकी एक जानकार महिला ने अपनी बेटी के माध्यम से उसे कनाडा भेजने का भरोसा दिलाया। जानकार ने बताया कि गुरबिंद्र सिंह का बेटा लवप्रीत सिंह कनाडा में रहता है और उसका वहां अपना काम है, जो वर्क परमिट दिलाकर उसे कनाडा बुला सकता है। आरोप है कि इस भरोसे में आकर शिकायतकर्ता और उसके परिवार ने आरोपी पक्ष को 17 लाख रुपये विभिन्न किश्तों में ट्रांसफर कर दिए। इस प्रकार से दिए 17 लाख रुपए
शिकायत के अनुसार 8 मई 2023 को आरोपी के बेटे लवप्रीत सिंह के कहने पर 7 लाख रुपये कनाडा स्थित बैंक के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 22 मई 2023 को 1.50 लाख रुपये, 1 जून 2023 को 2.50 लाख रुपये और 3 जुलाई 2023 को 2 लाख रुपये उसी खाते में भेजे गए। इसके अतिरिक्त 20 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवाए गए। इतना ही नहीं, आरोपी के कहने पर 26 मई 2023 को शिकायतकर्ता के परिवार ने 4 लाख रुपये आरोपी गुरबिंद्र सिंह को सौंप दिए। जांच करवाई तो फर्जी निकले डॉक्यूमेंट पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जो वर्क परमिट से संबंधित दस्तावेज भेजे थे, वे पूरी तरह फर्जी थे। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के माध्यम से कनाडा के उच्चायोग से जांच करवाई गई, जिसमें स्पष्ट किया गया कि उक्त दस्तावेज कनाडा सरकार द्वारा जारी ही नहीं किए गए। इसके बाद मामले में आईपीसी की धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120 B व इमीग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत पिंजौर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

[ad_2]
पंचकूला में कनाडा भेजने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार: जांच में फर्जी निकला वर्क परमिट, पटियाला का रहने वाला आरोपी – Panchkula News