पंचकूला में उपचार के दौरान महिला की मौत: परिजन बोले-डॉक्टर की लापरवाही से गई जान, ऑपरेशन के लिए आई थी बिजली निगम कर्मचारी – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के पंचकूला में रसौली का ऑपरेशन करवाने के लिए आई एक महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद महिला के पति ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका के पति ने पुलिस को शिकायत देकर शव क पोस्टमार्टम करवाया है। मृतका की पहचान सुदेश कुमारी उमर 44 साल निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वह सेक्टर 21 में स्थित एक निजी अस्पताल में पेट की रसोली का ऑपरेशन करवाने आई थी। मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया है कि गलत उपचार किए जाने के चलते उसकी पत्नी की मौत हुई है। वहीं उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवाई है। पति ने डॉक्टरों पर लगाए आरोप महिला के पति प्रकाश सिंह चंडीगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पीए हैं और मृतक महिला सेक्टर 14 हरियाणा बिजली विभाग मुख्यालय में कार्यरत थी। महिला के पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। चल रही है मामले की जांच : ASI रविंद्र पंचकूला पुलिस के जांच अधिकारी ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर महिला के परिजनों के द्वारा शिकायत दी गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों के बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा और पुलिस के द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिजनो की शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

[ad_2]
पंचकूला में उपचार के दौरान महिला की मौत: परिजन बोले-डॉक्टर की लापरवाही से गई जान, ऑपरेशन के लिए आई थी बिजली निगम कर्मचारी – Panchkula News