[ad_1]
पंचकूला के पिंजौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इंजीनियर जिस रूम में रहता था, उसकी दीवारों पर खून से एक मैसेज लिखा है। मैसेज की राइटिंग कुछ क्लियर नहीं है, हालांकि एक लाइन में लिखा है- आई एम अनेबल टू कॉल पुलिस। इंजीनियर के रूम में सामान भी बिखरा हुआ मिला है, आशंका जताई जा रही है कि रूम के अंदर कुछ देर तक हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि रूम अंदर से बंद था, इंजीनियर ने चाकू मारकर सुसाइड किया है। मृतक इंजीनियर की पहचान हैदराबाद के बंधला ऋषिकेश के रूप में हुई है। 10 दिन पहले ही उन्होंने नौकरी जॉइन की थी। वहीं 4 दिन पहले ही ये रूम रेंट पर लिया था। देखिए घटनाक्रम के PHOTOS… पहले जानिए मैसेज में क्या लिखा इंजीनियर के रूम की 2 दीवारों पर खून से लिखा मैसेज मिला है। दीवार पर करीब 6 फीट ऊंचाई तक कुछ मैसेज लिखा गया है, जिसमें 15 से अधिक लाइन लिखी गई है। ये लाइन इंग्लिश और अन्य भाषा में लिखी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मैसेज को डीकोड करने की कोशिश की जा रही है। इंग्लिश में लिखी कुछ लाइनों में लिखा है- जो सब चीजों के बारे में सोचता है, वो वहीं है। उसने अपनी खरीदी गई सब चीजें तोड़ दी, लेकिन तुम केवल मेरे पास आओ। उसने सब कुछ तोड़ दिया, मैं पुलिस को कॉल नहीं कर पा रहा हूं। इस लाइनों का अभी कुछ स्पष्ट मीनिंग नहीं निकल रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर एप इन शब्दों की पुष्टि नहीं करता है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… 10 दिन पहले नौकरी लगी इंजीनियर बंधला ने 30 मार्च को अमरावती में वेदी टेक्नोलॉजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी जॉइन की थी। इस कंपनी में 4-5 लोग की काम करते हैं। 4 अप्रैल को ही बंधला इस मकान में रहने आए थे। 2 पॉइंट में पढ़िए, क्या बोली पुलिस
[ad_2]
पंचकूला में इंजीनियर की गला कटी लाश मिली: रूम की दीवार पर खून से लिखा- आई एम अनेबल कॉल पुलिस; 10 दिन पहले जॉब मिली – Kalka News

