[ad_1]
पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने लाखों रुपए की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पंचकूला निवासी व्यक्ति को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर करीब 54 लाख 50 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जून 2025 के अंतिम सप्ताह में उसे एक संदिग्ध मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमे वॉट्सएप के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश के लिए प्रेरित किया। इसके बाद एक लिंक के माध्यम से उसके मोबाइल में एक फर्जी ऐप इंस्टॉल करवाई गई, जिसमें एक व्यक्ति के जरिए निवेश करवाया जाने लगा। एक माह में करवाए 54 लाख ट्रांसफर आरोपियों द्वारा विभिन्न बैंक खातों की डिटेल देकर शिकायतकर्ता से 6 जुलाई 2025 से 11 अगस्त 2025 के बीच अलग-अलग खातों में कुल 54.50 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। शुरुआत में ऐप पर मुनाफा दिखाकर और कुछ रकम निकालने की सुविधा देकर आरोपी ने शिकायतकर्ता का विश्वास जीत लिया। बाद में ऐप में करोड़ों रुपए का फर्जी बैलेंस दिखाकर और अधिक निवेश के लिए दबाव बनाया गया। जब शिकायतकर्ता ने और पैसा देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने धमकियां देकर ऐप को बंद कर दिया। बिहार से गिरफ्तार किया आरोपी जांच अधिकारी अभिषेक छिल्लर ने बैंक खातों की गहन पड़ताल करते हुए संदिग्ध खातों की परतें खंगाली। इसके बाद पुलिस ने पहले आरोपी कृष्णा कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी के खाते में फ्रॉड की 4 लाख 65 हजार रकम पाई गई थी। आरोपी से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि इस ठगी में अन्य आरोपी भी शामिल हैं जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।
[ad_2]
पंचकूला पुलिस ने बिहार से ठग को पकड़ा: शेयर मार्केट का झांसा देकर ₹54.50 लाख हड़पे, खाते में मिले फ्रॉड के ₹4.65 लाख – Panchkula News


