[ad_1]
हरियाणा के पंचकूला नगर निगम फ्रॉड केस में एसीबी ने विकास कौशिक तत्कालीन सीनियर अकाउंट ऑफिसर (पंचकूला नगर निगम) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विकास कौशिक फिलहाल कालका नगर परिषद में बतौर EO कार्यरत था। एसीबी की जांच में सामने आया कि जब आरोपी विकास कौशिक बतौर सेक्शन ऑफिसर नगर निगम पंचकूला में तैनात था तो उसी दौरान आरोपी विकास कौशिक और पुष्पेंद्र मैनेजर कोटक महिंद्रा बैंक सेक्टर-11 पंचकूला ने मई 2020 में नगर निगम पंचकूला का एक फर्जी बैंक खाता (2015073031) खोला। जिसके बैंक अकाउंट ओपनिंग फॉर्म पर आरोपी विकास कौशिक ने कमिश्नर नगर निगम पंचकूला व सीनियर अकाउंट ऑफिसर की मोहरें लगा दीं। उन मोहरों पर तत्कालीन आयुक्त श्रीमती सुमेधा कटारिया, आई.ए.एस. व तत्कालीन सीनियर अकाउंट ऑफिसर सुशील कुमार के जाली हस्ताक्षर कर दिए गए। दूसरी बार फिर खुलवाया अकाउंट जिसके बाद आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र ने मिलकर जून 2022 में फिर से नगर निगम पंचकूला के नाम एक और जाली खाता (2046279112) कोटक महिंद्रा बैंक पंचकूला में खुलवाया। इसके भी अकाउंट ओपनिंग फॉर्म पर बतौर सीनियर अकाउंट ऑफिसर आरोपी विकास कौशिक ने अपने हस्ताक्षर किए तथा दूसरे सिग्नेचरी DMC नगर निगम की जाली मोहर लगा दी थी। इस मोहर पर तत्कालीन DMC दीपक सूरी के हस्ताक्षर भी आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र मैनेजर ने जाली किए। फर्जी साइन से चला रहा था खेल आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र नगर निगम पंचकूला के फर्जी डेबिट पत्र (आरटीजीएस/एनईएफटी नोट) बनाने के बाद फर्जी डेबिट नोट पर एक सिग्नेचरी के रूप में आरोपी विकास कौशिक अपने हस्ताक्षर कर देता था तथा दूसरे सिग्नेचरी के हस्ताक्षर जाली कर दिए जाते थे। एफडी प्री-मैच्योर तुड़वाकर करते थे ट्रांसफर फर्जी बैंक खातों से इन डेबिट पत्रों के माध्यम से पुष्पेंद्र अपने अन्य बैंक खातों में नगर निगम के रुपये स्थानांतरित कर लेता था। आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र कोटक महिंद्रा मैनेजर द्वारा फर्जी डेबिट पत्र (आरटीजीएस/एनईएफटी नोट) से नगर निगम पंचकूला के असल खातों में जो एफडी बनी होती थी, उनको प्री-मैच्योर तुड़वाकर उसकी राशि को फर्जी हस्ताक्षर कर नगर निगम पंचकूला के नाम से खोले गए फर्जी खाता नंबर 2015073031 व 2046279112 में ट्रांसफर कर देते थे।
[ad_2]
पंचकूला नगर निगम का पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार: कालका नगर-परिषद में EO, कमिश्नर के फर्जी साइन कर खुलवाया था खाता – Panchkula News


