पंचकूला डीसी ऑफिस क्लर्क के घर चोरी का आरोपी अरेस्ट: उत्तरप्रदेश के बदायूं का रहने वाला, 4 लाख रुपए के जेवर हुए बरामद – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के पंचकूला क्राइम ब्रांच टीम ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य के सोना-चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 22 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा कीमती गहनों की चोरी की गई है। सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-14 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। यूपी का रहने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 इन्चार्ज मुकेश सैनी की अगुआई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी दीपक, निवासी जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में किराएदार अभयपुर, सेक्टर-19 पंचकूला, को काबू किया। आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-19 पंचकूला स्थित उसके किराए के मकान से चोरी किए गए सोने और चांदी के गहने बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 4 लाख रुपए बताई जा रही है। चोरी का माल बरामद होने के बाद पुलिस ने आज आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

[ad_2]
पंचकूला डीसी ऑफिस क्लर्क के घर चोरी का आरोपी अरेस्ट: उत्तरप्रदेश के बदायूं का रहने वाला, 4 लाख रुपए के जेवर हुए बरामद – Panchkula News