पंचकूला-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर GRP ने 15 किलो चरस पकड़ी: हिमाचल से मुंबई ले जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार, बैग में छिपाकर रखी थी – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंचकूला-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर GRP टीम ने चरस के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ GRP थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। चंडीगढ़ GRP थाना टीम एसएचओ उर्मिला देवी के अनुसार उनकी टीम को सूचना मिली थी कि 11 फरवरी की रात को 2 युवक ट्रेन की जरिए मुंबई चरस लेकर जा रहे हैं। सूचना पाकर उनकी टीम अलर्ट हो गई तथा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
ट्रॉली बैग में कपड़ों के नीचे मिली चरस GRP टीम रात करीब 11 बजे चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान 2 युवक ट्रॉली बैग के साथ स्टेशन पर आए। टीम ने शक होने पर उनकी तलाशी ली, तो कपड़ों के नीचे प्लास्टिक थैली में भरकर छिपा रखी थी। दोनों युवकों को टीम ने तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसमें उन्होंने खुद को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर कस्बा के राहुल व रमजान बताया। बस से पहुंचे पंचकूला टीम ने सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपियों ने बताया कि वे चरस लेकर ट्रेन के जरिए मुंबई जा रहे थे, वे कुल्लू से चरस लेकर आए थे। कुल्लू से पंचकूला तक वे बस के जरिए पहुंचे हैं, आगे का सफर उन्हें ट्रेन से तय करना था। दोनों युवकों से मिली चरस का वजन किया गया तो 15 किलो 10 ग्राम मिला। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

[ad_2]
पंचकूला-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर GRP ने 15 किलो चरस पकड़ी: हिमाचल से मुंबई ले जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार, बैग में छिपाकर रखी थी – Panchkula News