पंचकूला के रिटायर्ड मेजर की फर्जी ID बनाकर ₹50-हजार हड़पे: फर्नीचर के सामान की डाली तस्वीरें, लिखा- मेरे मित्र का हुआ तबादला – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के पंचकूला के रिटायर्ड आर्मी मेजर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगा जा रहा है। जब रिटायर्ड आर्मी मेजर को इसका पता लगा, तो उन्होंने पंचकूला के साइबर थाना में अपनी शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया है। पंचकूला के रिटायर मेजनर जनरल राजन महाजन ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके नाम की किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। जिस पर पोस्ट किया गया है कि मेरे मित्र आशीष का तबादला हुआ है। वह फर्नीचर का सामान 10 की बजाए एक लाख रुपए में बेच देगा। फर्नीचर की फर्जी वीडियो और फोटो लोगों को भेजकर ठगा जा रहा है। वहीं राजेश मिथारवाल नाम के एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए ठग लिए गए हैं। लोगों से उधार के नाम पर भी आरोपी के द्वारा पैसे मांगें जा रहे हैं। दो लोगों ने रिटायर मेजर जनरल को संपर्क कर इसके बारे में बताया। जिस पर रिटायर मेजर जनरल ने शिकायत दी है। चल रही है जांच : SI देशराज पंचकूला के साइबर क्राइम थाना पुलिस के जांच अधिकारी SI देशराज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धारा 316(2), 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को बैंक खातों के जरिए ट्रैस कर लिया जाएगा।

[ad_2]
पंचकूला के रिटायर्ड मेजर की फर्जी ID बनाकर ₹50-हजार हड़पे: फर्नीचर के सामान की डाली तस्वीरें, लिखा- मेरे मित्र का हुआ तबादला – Panchkula News