[ad_1]
हरियाणा के पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर परिसर में वीरवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने मनसा देवी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर महामाई का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर दोनों कैबिनेट मंत्रियों का अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा यादव ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया। हवन में आहुति के बाद किया पौधारोपण मुख्य मंदिर में महामाई के दर्शन करने के उपरांत कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुति अर्पित की। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसी प्रकार से मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी हवन में आहुति डाली। स्मृति स्वरूप किया माता का चित्र इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा यादव ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को माता मनसा देवी का चित्र सम्मान स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
[ad_2]
पंचकूला के मनसा देवी मंदिर में पहुंचे PWD-कृषि मंत्री: मंत्रोच्चारण के बीच हवन में डाली आहुति, ADC ने किया सम्मान – Panchkula News



