[ad_1]
हरियाणा के पंचकूला में एक कार जली हुई हालत में मिली है। कार को आग लगी देख डॉयल 112 की टीम को भी एक राहगीर ने सूचित किया, लेकिन अभी तक कार का कोई मालिक सामने नहीं आया है। ग्रामीणों के अनुसार ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी ने कार को खुद आग लगाई है। पंचकूला के पिंजौर एरिया में गांव प्रेमपुरा के जंगल एरिया में सुबह करीब 4 बजे एक कार में आग लगी हुई थी। आग की लपटें देखकर एक राहगीर ने डॉयल 112 की टीम को सूचित किया। जिसके बाद ईआरवी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। राहगीर ने गांव के सरपंच को भी घटना को लेकर सूचित किया। सुबह होने पर सरपंच ने पम्मी ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो कार जली हुई हालत में वहां पर खड़ी थी। कार को देखकर अंदाजा लगाया गया कि टैक्सी वाहन है। संभवत घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। मामले की जांच जारी- SHO पिंजौर थाना इंचार्ज बच्चू सिंह ने बताया कार जलने की रिपोर्ट अभी तक किसी भी व्यक्ति ने दर्ज नहीं करवाई है। इसके चलते अभी कार के जलने का कारण सामने नहीं आया है। कार को देखने के बाद घटना के कारणों की तलाश की जाएगी। अगर किसी क्राइम में प्रयुक्त कार को यहां जलाया गया है, तो उसके बारे में भी जांच होगी।
[ad_2]
पंचकूला के जंगल में मिली जली हुई कार: अलसुबह आग लगने की वारदात; राहगीरों ने देख बुलाई डायल 112 पुलिस – Panchkula News


