पंचकूला की नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार: किशोरी के पड़ोस में रहता था; ​​​​​​​बार-बार बदल रहा था ठिकाने, यूपी से पकड़ में आया – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता।

हरियाणा के पंचकूला में नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पकड़ा है। जिसे कोर्ट में पेश करके वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

.

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 5 जून 2025 को परिवार के साथ पंचकूला में रह रही एक किशोरी ने महिला थाना में शिकायत दी थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत काम किया है। किशोरी के बयान के आधार पर महिला थाना में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया, और पीड़िता की काउंसलिंग करवाकर उसे हर संभव सहायता उपलब्ध कराई गई।

साढ़े 4 महीने तक बदलता रहा ठिकाना

आरोपी लगभग साढ़े 4 महीने तक पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थान बदलता रहा। परन्तु महिला थाना जांच अधिकारी ASI सुदेश ने पुलिस टीम के साथ उत्तर प्रदेश में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा और आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध में संलिप्त आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने एएसआई सुदेश एवं महिला थाना टीम की सराहना की।

[ad_2]
पंचकूला की नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार: किशोरी के पड़ोस में रहता था; ​​​​​​​बार-बार बदल रहा था ठिकाने, यूपी से पकड़ में आया – Panchkula News