न्याय करते समय पूर्वाग्रहों से ग्रसित न हों : रामचंद्रन Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 14 Mar 2026 01:44 AM IST


मधुबन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए निदेशक कला रामचन्द्रन । संस्थान



करनाल। हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के सरदार पटेल हाॅल में दिल्ली के नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। अकादमी निदेशक कला रामचंद्रन ने कहा कि आपराधिक न्याय प्रणाली में एक न्यायिक अधिकारी का कर्तव्य है कि पंक्ति के अंतिम जन तक न्याय पहुंचे, पीड़ित के साथ अन्याय न हो और अपराधी बच न सके। उन्होंने कहा कि न्याय करते समय किसी भी प्रकार के पूर्वाग्रह से ग्रसित न हों। कार्यक्रम में कुल 47 न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतिभागी अनुभव वर्मा ने कोर्स की फीडबैक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अपने अनुभव साझा किए। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
न्याय करते समय पूर्वाग्रहों से ग्रसित न हों : रामचंद्रन