[ad_1]
नौ महीने पहले नियुक्त किए गए प्रशिक्षु पटवारियों को अब तक मानदेय नहीं मिला। मानदेय की मांग को लेकर इन पटवारियों ने डीआरडीए हाल में डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बिना मानदेय के उनके परिवार का गुजारा होना मुश्किल हुआ है। वह खुद दूर दराज से किराया लगाकर आने में परेशान हो चुके हैं। प्रशिक्षु पटवारी रविंद्र, मुकेश, मौसम, कीर्ति, रुपेश, प्रवीन, विश्व, नीरू ने कहा कि प्रदेश के 2650 प्रशिक्षु पटवारी काम कर रहे हैं। अकेले जींद में 185 पटवारी हैं। इन सभी को मानदेय नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी वह दूसरी नौकरी छोड़कर आए हैं। यहां पर मानदेय नहीं मिलने से उनकी आर्थिक हालात बिगड़ती जा रही है। इससे पहले भी वह सीएम से मानदेय की मांग रख चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। डिप्टी स्पीकर ने उनको आश्वासन दिया है कि वह इसको लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे और उनका मानदेय जारी करवाएंगे।
[ad_2]


