in

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप में घुसा अमेरिकी नागरिक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला – India TV Hindi Politics & News

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप में घुसा अमेरिकी नागरिक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : NASA/PEXELS
नॉर्थ सेंटिनल द्वीप में घुसा अमेरिकी नागरिक।

भारत के अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में स्थित नॉर्थ सेंटिनल द्वीप दुनियाभर के लिए एक रहस्य की तरह है। नॉर्थ सेंटिनल द्वीप को लेकर दुनियाभर के लोग अलग-अलग जानकारियां जुटाने में लगे रहते हैं। हालांकि, भारत सरकार ने इसे निषिद्ध जनजातीय आरक्षित क्षेत्र घोषित कर रखा है। अब एक अमेरिकी नागरिक को नॉर्थ सेंटिनल द्वीप में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है।

नॉर्थ सेंटिनल कैसे पहुंचा अमेरिकी नागरिक?

पुलिस ने बताया है कि 31 मार्च की तारीख को अपराध जांच विभाग (CID) ने 24 साल के मिखाइलो विक्टरोविच पोल्याकोव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। ये शख्स कथित तौर पर बिना किसी अनुमति के नॉर्थ या उत्तरी सेंटिनल द्वीप में गया था। पुलिस के मुताबिक, अमेरिकी नागरिक बीते 26 मार्च को पोर्ट ब्लेयर पहुंचा था। इसके बाद वह कुर्मा डेरा समुद्र तट से उत्तरी सेंटिनल द्वीप पहुंच गया।

अमेरिकी नागरिक ने नॉर्थ सेंटिनल पर क्या किया?

पुलिस के मुताबिक, अमेरिकी नागरिक 29 मार्च को रात करीब एक बजे कुर्मा डेरा समुद्र तट से नाव रवाना की थी। इस नाव में उसने सेंटिनली लोगों (नॉर्थ सेंटिनल की जनजाती) के लिए एक नारियल और अन्य सामान रखा था। जानकारी के मुताबिक, पोल्याकोव सुबह 10 बजे तक उत्तरी सेंटिनल द्वीप के उत्तर-पूर्वी तट पर पहुंच गया। यहां पहुंचकर उसने दूरबीन से इलाके का निरीक्षण किया। हालांकि, उसे यहां कोई भी निवासी नहीं दिखा। पोल्याकोव एक घंटे तक तट पर रहा और वहां किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए सीटी भी बजाता रहा। लेकिन उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुलिस ने बताया है कि पोल्याकोव करीब  पांच मिनट के लिए नीचे भी उतरा। उसने भोजन को किनारे पर छोड़ दिया, रेत के नमूने लिए और अपनी नाव पर वापस आने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। उसने अपराह्न एक बजे अपनी वापसी यात्रा शुरू की और शाम सात बजे तक कुरमा डेरा समुद्र तट पर पहुंच गया। यहां उसे स्थानीय मछुआरों ने देख लिया।

पूछताछ के लिए हिरासत में अमेरिकी नागरिक

पुलिस महानिदेशक एचएस धालीवाल ने बताया- ‘‘हम उसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और आरक्षित जनजातीय क्षेत्र में जाने के उसके इरादे के बारे में भी पता लगा रहे हैं। हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में रहने के दौरान वह और कहां-कहां गया था। हम उस होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं जहां वह पोर्ट ब्लेयर में ठहरा था।’’ अमेरिकी नागरिक के पास से एक हवा भरी नौका, एक आउटबोर्ड मोटर और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। इसे उसने एक लोकल कार्यशाला में तैयार किया था। अमेरिकी नागरिक को अदालत के निर्देश पर पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की खबर गृह विभाग को दे दी गई है ताकि विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को इसकी सूचना दी जा सके। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- बनने जा रहा है भारत का पहला ‘हिन्दू ग्राम’, बाबा बागेश्वर ने रख दी आधारशिला

Waqf Bill: वक्फ बोर्ड ने इस पूरे गांव पर कर दिया दावा, 1500 साल पुराने मंदिर को भी नहीं छोड़ा

Latest India News



[ad_2]
नॉर्थ सेंटिनल द्वीप में घुसा अमेरिकी नागरिक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला – India TV Hindi

U.S. approves .58 billion fighter jet sale to Philippines Today World News

U.S. approves $5.58 billion fighter jet sale to Philippines Today World News

2025 हुंडई अल्कजार लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹17.21 लाख:  SUV में नया वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर, टाटा सफारी से मुकाबला Today Tech News

2025 हुंडई अल्कजार लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹17.21 लाख: SUV में नया वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर, टाटा सफारी से मुकाबला Today Tech News