[ad_1]
चंड़ीगढ़ः हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी जारी है. इसी बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) की पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला ने पूर्व मंत्री अनूप धानक पर विवादित बयान दिया है. नैना चौटाला ने आदमपुर में JJP उम्मीदवार कृष्ण गंगवा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कहा कि अनूप को हमने प्यार और मान-सम्मान दिया था. मगर, अनूप से तो दोमुंहा सांप ही बेहतर है.
जेजेपी नेता नैना चौटाला ने कहा कि अनूप से तो दोमुंहा सांप बेहतर है. कम से कम उसका पता होता है कि वह किस तरफ डसेगा. एक तो भगवान ने अनूप को शक्ल ही काले नाग जैसी दी थी. ऊपर से वो काला नाग निकल भी गया, जैसे झोटा बिकता है, उसकी तरह बिक गया. अनूप धानक 2019 में JJP के टिकट पर विधायक बने थे. गठबंधन सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया. 2024 विधानसभा चुनाव ऐलान के बाद वह JJP छोड़कर BJP में शामिल हो गए थे. BJP ने उन्हें उकलाना से उम्मीदवार बनाया है.
यह भी पढ़ेंः मुझे बचा लो… चीखने लगी मलबे में दबी सायमा, तबाह हो गईं 10 जिंदगियां, मेरठ हादसे की दर्दनाक कहानी
नैना चौटाला ने कहा कि हमने एससी और बैकवर्ड क्लास को भी मान-सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हमने तो अनूप धानक को भी स्टेट मिनिस्टर बनाकर भेजा था. किसी के माथे पर यह नहीं लिखा होता कि यह पीठ पर छुरा घोंपेगा. जब कोई हमारे साथ खड़ा होता है ना, तो वह हमारा होता है. मैंने उसको तब देखा था, जब उसकी चप्पलों में छेद होता था और आज वो भी मुंह ऊपर करके चल रहा है. अगर आपकी उकलाना में रिश्तेदारी है तो आप जरूर उसके खिलाफ वोट मांगने का काम करो. उसको धूल चटाने का काम करो, ताकि उसे पता चले कि देवीलाल परिवार की पीठ में छुरा घोंपने से क्या होता है.
हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अनूप धानक पहले इनेलो में थे. वह 2 बार उकलाना सीट से विधायक बन चुके हैं. एक बार वह इनेलो से जीते और दूसरी बार उन्होंने जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बने. उन्हें इस बार भी उकलाना से जजपा के उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी. वह भाजपा में शामिल हो गए. उन्हें उम्मीदवार बना दिया गया.
Tags: Haryana election 2024, Haryana news
FIRST PUBLISHED : September 15, 2024, 12:43 IST
[ad_2]
