नेपाल में बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय: 4 साल पुरानी पार्टी जीत के करीब, भारत विरोधी केपी ओली की पार्टी का सफाया Today World News

[ad_1]

काठमांडूकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

RSP ने अब तक 22 सीटें जीत ली हैं, जबकि 94 सीटों पर आगे चल रही है। यह पार्टी सिर्फ 4 साल पहले एक पत्रकार रहे रबि लामिछाने ने बनाई थी।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML ने अब तक सिर्फ 1 सीट जीती हैं, जबकि 14 सीटों पर वे आगे हैं।

केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर बालेन शाह से 25 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें सिर्फ 9 हजार वोट मिले हैं, जबकि बालेन शाह को करीब 35 हजार वोट मिल चुके हैं। ओली ने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था।

पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 5 मार्च को हुए चुनाव में 58% लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती पूरी होने में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

नेपाल चुनाव के अबतक के नतीजे…

पार्टी जीत बढ़त
राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी 23 93
नेपाली कांग्रेस 5 10
CPN-UML 1 13
नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) 2 9
अन्य 0 5

नेपाल चुनाव से जुड़ीं 3 तस्वीरें…

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर नारे लगाते हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर नारे लगाते हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर इकट्ठा हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर इकट्ठा हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘घंटी’ बजाते हुए। घंटी RSP का चुनाव चिन्ह है।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘घंटी’ बजाते हुए। घंटी RSP का चुनाव चिन्ह है।

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

बालेन शाह की पार्टी जीत के करीब

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बालेन शाह की पार्टी (RSP) अब तक 23 सीटें जीत चुकी है, जबकि 95 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

अभी

  • कॉपी लिंक

ओली 29 हजार वोटों से पीछे

काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह, ओली के राजनीतिक गढ़ में प्रधानमंत्री पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में हैं। वोटों की गिनती के अनुसार शाह को 39,284 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 10,293 वोट मिले हैं। वे करीब 29 हजार वोटों से पीछे हैं।

[ad_2]
नेपाल में बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय: 4 साल पुरानी पार्टी जीत के करीब, भारत विरोधी केपी ओली की पार्टी का सफाया