in

नेपाल ने 23 भारतीय नागरिकों को कर लिया गिरफ्तार, पुलिस ने लगाया ये बड़ा आरोप – India TV Hindi Today World News

नेपाल ने 23 भारतीय नागरिकों को कर लिया गिरफ्तार, पुलिस ने लगाया ये बड़ा आरोप – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में पुलिस ने करीब दो दर्जन भारतीय नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, नेपाल की पुलिस ने एक साथ 23 भारतीय नागरिकों की गिरफ्तार कर लिया है। हिमालयी देश नेपाल की पुलिस ने सोमवार को बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। आइए जानते हैं गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों पर क्या आरोप लगाए गए हैं।

क्या है भारतीय लोगों पर आरोप?

दरअसल, नेपाल की पुलिस ने देश के बागमती प्रांत में 23 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। नेपाल पुलिस ने इन भारतीय नागरिकों पर ऑनलाइन जुआ रैकेट चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस उपाधीक्षक अपिल कुमार बोहरा ने इस कार्रवाई के बारे में बताया है कि ये गिरफ्तारियां काठमांडू से 10 किलोमीटर उत्तर में स्थित बुधनीलकांठा नगरपालिका में दो मंजिला इमारत से की गईं है।

छापे में क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि उन्होंने एक गुप्त सूचना के आधार पर इमारत पर छापा मारा था। इमारत से 23 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया है कि भारतीय नागरिकों के पास से 81 हजार रुपये नकद, 88 मोबाइल फोन और 10 लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों पर जुआ रोधी अधिनियम के तहत आरोप लगाए हैं।

एक हफ्ते पहले भी 10 भारतीय गिरफ्तार

करीब एक हफ्ते पहले भी नेपाल पुलिस ने तीन अरब रुपये से अधिक के ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया था और दस भारतीय नागरिकों सहित 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की एक विशेष टीम ने बीते शनिवार को ललितपुर महानगर के सानेपा इलाके में दो घरों पर छापेमारी की और 10 भारतीय नागरिकों तथा 14 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को ठगते हुए पाए गए थे। नेपाल की पुलिस ने बताया था कि गिरफ्तार किए गए ज्यादातर भारतीय लोग उत्तर प्रदेश से हैं। आरोपी ललितपुर के सानेपा स्थित किराये के दो मकानों से अवैध ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश और भारत में तनाव के बीच होने वाली है पहली उच्च स्तरीय वार्ता, मस्कट में जयशंकर के साथ हो सकती है बैठक

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के बेटे का अपहरण कर हत्या की साजिश का मामला, दोषी संपादक बरी

Latest World News



[ad_2]
नेपाल ने 23 भारतीय नागरिकों को कर लिया गिरफ्तार, पुलिस ने लगाया ये बड़ा आरोप – India TV Hindi

गैस की कीमतें इस समय तक हो जाएंगी कम, भारत सभी स्रोतों से ऊर्जा खरीदने के लिए तैयार – India TV Hindi Business News & Hub

गैस की कीमतें इस समय तक हो जाएंगी कम, भारत सभी स्रोतों से ऊर्जा खरीदने के लिए तैयार – India TV Hindi Business News & Hub

Palestinians won’t have right to return to Gaza: Donald Trump Today World News

Palestinians won’t have right to return to Gaza: Donald Trump Today World News