नेता जी, वादा निभाईए! हरियाणा में कई सरकारें बदली, नहीं बदले तो बस बलदेव नगर के हालात Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Ambala Problems: हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर में गंदगी और गंदे पानी की समस्या से लोग परेशान हैं. सुनील कुमार, बलदेव कृष्ण, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार और रवि कुमार ने नगर निगम की लापरवाही की शिकायत की है. इलाके में कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियां नहीं आती हैं, जिसके कारण लोग इधर-उधर चौक चौराहों पर कूड़ा फेंक देते हैं.

ख़बरें फटाफट

अंबाला. चुनाव आते ही नेताओं के वादे बरसात की तरह गिरने लगते हैं. हर तरफ दावा और  हर तरफ उम्मीद. बस एक बार मौका दो, सब बदल देंगे. लेकिन असलियत? वो तो अक्सर इन वादों के ठीक उलट सामने आती है.

दरअसल, अंबाला शहर का बलदेव नगर इलाका इसका ताजा उदाहरण है ओर पिछले कुछ दिनों से आम जनता इलाके में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर से काफी ज्यादा परेशान हो गई है.बता दे कि एक तरफ जहां इलाके में नालियां गंदगी से भरी पड़ी है तो दूसरी तरफ गंदा पानी लोगो की मुश्किलें बढ़ा रहा हैं. लोगों कि मानें तो जब चुनावों का समय आता है तो हर तरह के वादे नेता करते हैं लेकिन बाद में कोई भी जनता की समस्या को सुनने के लिए नहीं आता है और वह इन समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों के चक्कर भी काट चुके हैं पर कोई भी समाधान आज तक नहीं हुआ है.

सुनील कुमार ने लोकल18 को बताया कि बलदेव नगर के वह गांधी कॉलोनी में रहते हैं ओर उनके घर के सामने प्राइवेट जगह पर नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा डाल रहे हैं, जिससे उन्हें काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वह कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई भी अभी तक समाधान नहीं मिला है और अब इस गंदगी के कारण इलाके में रहना भी काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है.

स्थानीय निवासी बलदेव कृष्ण ने बताया कि उनके इलाके में साफ सफाई का काफी बुरा हाल है और कोई भी नगर निगम का कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए इलाके में नहीं आता है. उन्होंने कहा कि परशुराम धर्मशाला के बाहर भी गंदगी का ढेर लगा हुआ है और जिसके कारण आसपास काफी ज्यादा बदबू फैली रहती है, अब गर्मी के मौसम में उन्हें बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा सता रहा है. उन्होंने कहा कि वह प्रशासन अपील करते हैं कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए.

स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके इलाके में कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियां नहीं आती हैं, जिसके कारण लोग इधर-उधर चौक चौराहों पर कूड़ा फेंक देते हैं. ऐसे में अब बच्चों का घरों से बाहर निकलता भी मुश्किल हो गया है क्योंकि मक्खी मच्छर ओर गंदगी के कारण कई लोग बीमार भी हो चुके हैं. अनिल कुमार ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनके इलाके में पानी काफी ज्यादा गंदा आ रहा है और गली के बाद कूड़े के ढेर होने के कारण बदबू से सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत वह कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई भी कर्मचारी अधिकारी इस समस्या का समाधान करके राजी नहीं है.

रवि कुमार ने बताया कि बहुत सी सरकारें बदल चुकी है लेकिन बलदेव नगर इलाके के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. उन्होंने कहा कि वह कई बार प्रशासन से कह चुके हैं कि इलाके में जहां जहां पर भी गंदगी की ढेर लगे हुए हैं वहां पर साफ सफाई करवाकर कैमरे लगाए जाए ताकि जो भी व्यक्ति कूड़ा डालें उसका चालान हो सके. लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कोई समस्या उनके हल नहीं हुई है और अब वह दोबारा प्रशासन अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए. स्थानीय निवासी अशोक सोनी ने कहा कि आज बलदेव नगर में कोई ऐसा इलाका नहीं है,जहां पर गंदगी का ढेर लगा ना हो. उन्होंने बताया कि उनके इलाके में साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और अब लगता है कि लोगों को खुद पैसे इकट्ठे करके अपने इलाके की साफ सफाई करवानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि जब वोट मंगनी होती है तो बहुत से नेता आ जाते हैं लेकिन जनता के काम करवाने के मामले में कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं देता है.

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]