नीतू बोलेगी सच?: पिता ने दो साल की बेटी संग लगाई 23वीं मंजिल से छलांग, पड़ोसी बोले- बच्ची की चल रही थी धड़कन Latest Haryana News

[ad_1]


गुरुग्राम सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसाइटी में सोमवार की सुबह एक पिता अपनी दो साल की बेटी को गोद में उठाकर सोसाइटी की 23वीं मंजिल से कूद गया। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धनकोट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। 




Trending Videos

father jumped from 23rd floor with his two-year-old daughter In Gurugram both died

इस सोसाइटी में रहता था राहुल
– फोटो : अमर उजाला


पत्नी नीतू के साथ रहता था राहुल

मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी राहुल (38) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम में सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसाइटी में पत्नी व बेटी नीतू के साथ रहता था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया।


father jumped from 23rd floor with his two-year-old daughter In Gurugram both died

इमारत के बाहर खडे़ सुरक्षाकर्मी
– फोटो : अमर उजाला


पड़ोसी बोले- इनका परिवारिक विवाद है

पुलिस की जांच में सामने आया है कि राहुल सोमवार की सुबह अपनी करीब दो साल की बेटी को साथ लेकर छत पर गया। वहां से बेटी को गोद में लेकर छलांग लगा दी। जब आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो परिजनों ने कहा कि उनका पारिवारिक विवाद है। इससे ज्यादा परिवार वाले कुछ नहीं बोल रहे हैं। 


father jumped from 23rd floor with his two-year-old daughter In Gurugram both died

इस इमारत में रहता था परिवार
– फोटो : अमर उजाला


पिता की मौके पर ही हुई मौत, बेटी की चल रही थी धड़कन

बताया जा रहा है कि राहुल पत्नी व बेटी के साथ सोसाइटी के टावर-9 में 2 बीएचके फ्लैट में रहता था। यहां से वो टावर-5 में गया व 23वीं मंजिल की छत से छलांग लगाई। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची की धड़कन चल रही थी, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।


father jumped from 23rd floor with his two-year-old daughter In Gurugram both died

इमारत और उसके सुरक्षा कर्मी
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस पत्नी से कर रही पूछताछ

धनकोट चौकी के प्रभारी एसआई जगमाल ने बताया कि मृतक युवक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


[ad_2]
नीतू बोलेगी सच?: पिता ने दो साल की बेटी संग लगाई 23वीं मंजिल से छलांग, पड़ोसी बोले- बच्ची की चल रही थी धड़कन