Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
निवेश का गोल्डन मौका! ब्रोकरेज फर्म ने बताए ऐसे शेयर, जहां 55% तक दिख रहा है दमदार अपसाइड Business News & Hub

निवेश का गोल्डन मौका! ब्रोकरेज फर्म ने बताए ऐसे शेयर, जहां 55% तक दिख रहा है दमदार अपसाइड Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • April 4, 2026
  • Business

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Best Stocks to Buy: वैश्विक स्तर पर चल अनिश्चितताओं का असर भारत समेत अन्य बाजारों पर देखने को मिला है. उतार-चढ़ाव भरे माहौल के बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म Axis Direct ने मार्केट को लेकर पॉजिटिव रूख अपनाया है.

ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के अंत तक निफ्टी 29,480 के लेवल तक पहुंच सकती है. यह मौजूदा स्तर से करीब 30 फीसदी की अपसाइट दिखाता है. साथ ही फर्म ने कुछ स्टॉक्स को खरीदने की सलाह भी दी है. आइए जानते हैं, इन कुछ चुनिंदा शेयरों के विषय में… 

SBI शेयर पर ब्रोकरेज को भरोसा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर को लेकर ब्रोकरेज हाउस पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. फर्म ने शेयरों के लिए 1,350 रुपये का टारगेट दिया गया है. जो मौजूदा कीमत से लगभग 32.6 प्रतिशत तक की बढ़त की ओर इशारा करता है.

एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि एसबीआई का प्रदर्शन दूसरे बैंकों की तुलना में मजबूत रहा है. खासकर कॉर्पोरेट लोन के साथ-साथ रिटेल, एग्रीकल्चर और एमएसएमई सेगमेंट में भी अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है.

एटरनल शेयरों में तेजी

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक Eternal Ltd का क्विक कॉमर्स बिजनेस तेजी से आगे बढ़ रहा है. जिसमें Blinkit जैसे प्लेटफॉर्म अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसी ग्रोथ को देखते हुए फर्म ने कंपनी के शेयर पर करीब 360 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है. यह स्तर मौजूदा कीमत से लगभग 55 फीसदी तक की संभावित बढ़त को दर्शाता है.

एयरटेल के शेयर पर ब्रोकरेज का भरोसा

भारती एयरटेल को लेकर ब्रोकरेज हाउस काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं. फर्म ने कंपनी शेयर के लिए 2,530 रुपये का टारगेट तय किया गया है. जो मौजूदा स्तर से करीब 41 फीसदी की संभावित तेजी को दिखाता है.

कंपनी ग्रामीण इलाकों में अपना कारोबार बढ़ा रही है. साथ ही 4G कवरेज बढ़ाने और नेटवर्क में लगातार निवेश के जरिए अपनी पकड़ भी मजबूत कर रही है. 

कोटक महिंद्रा बैंक 

ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिल रहा है. साथ ही बैंक ने अनसिक्योर्ड लोन मामलों में खुद को बेहतर साबित किया है.

इसी वजह से बैंक शेयर फर्म की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है. फर्म ने शेयरों के लिए 515 रुपये का टारगेट तय किया है. जो कि मौजूदा शेयर कीमतों से लगभग 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: PNG Gas Safety: पीएनजी कनेक्शन लेने से पहले जान लें सुरक्षित इस्तेमाल के जरूरी टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी


Source: https://www.abplive.com/business/stock-market/axis-direct-nifty-target-top-stock-picks-sbi-airtel-kotak-eternal-india-market-outlook-know-the-details-3110827

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:  राघव चड्‌ढा ने AAP के 3 आरोपों का जवाब दिया; सुनंदा शर्मा को छूने स्टेज पर कूदा फैन; अफीम खाने का VIDEO – Punjab News Chandigarh News Updates
Previous Post पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: राघव चड्‌ढा ने AAP के 3 आरोपों का जवाब दिया; सुनंदा शर्मा को छूने स्टेज पर कूदा फैन; अफीम खाने का VIDEO - Punjab News Chandigarh News Updates
Next Post iPhone के कैमरे के पास ये छोटा सा छेद क्यों होता है? 90% लोग आज तक नहीं जानते इसका असली काम Today Tech News
iPhone के कैमरे के पास ये छोटा सा छेद क्यों होता है? 90% लोग आज तक नहीं जानते इसका असली काम Today Tech News

Related Posts

RBI मीटिंग में ब्याज दर में बदलाव की संभावना कम:  SBI रिसर्च-ग्लोबल अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतें इसका कारण, अभी रेपो रेट 5.25% पर Business News & Hub

RBI मीटिंग में ब्याज दर में बदलाव की संभावना कम: SBI रिसर्च-ग्लोबल अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतें इसका कारण, अभी रेपो रेट 5.25% पर Business News & Hub

  • April 5, 2026
10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की आज कितनी है कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट Business News & Hub

10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की आज कितनी है कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट Business News & Hub

  • April 5, 2026
In search of ideal investment advice during war Business News & Hub

In search of ideal investment advice during war Business News & Hub

  • April 5, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com