Upcoming IPO March 2026: घरेलू शेयर बाजार में 2 मार्च से शुरु हो रहे सप्ताह में 3 कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) ओपन होने वाले हैं. इनमें से दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं, तो वहीं एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट के तहत अपना इश्यू लाने वाली है. आइए जानते हैं, प्राइस बैंड समेत अन्य जानकारियों के बारे में….
Elfin Agro India आईपीओ
एसएमई सेगमेंट की कंपनी Elfin Agro India अपना पब्लिक इश्यू 5 मार्च को ला रही है. निवेशक 9 मार्च तक इसमें आवेदन कर सकेंगे. कंपनी आईपीओ के जरिए 25.03 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. कंपनी ने प्रति शेयर प्राइस बैंड 47 रुपये तय किया है. इश्यू के तहत 53 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी की ओर से एक लॉट साइज 3000 शेयरों का है. रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा.
यानी निवेशकों को कम से कम 2,82,000 रुपये का निवेश करना होगा. कंपनी की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी. इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रे मार्केट में कंपनी आईपीओ फिलहाल शून्य रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है. यानी अभी इसमें कोई खास जीएमपी दिखाई नहीं दे रहा है.
SEDEMAC Mechatronics आईपीओ
SEDEMAC Mechatronics का आईपीओ 4 मार्च को ओपन होने वाला है. निवेशक 6 मार्च तक कंपनी शेयरों पर अपना दांव लगा सकते हैं. कंपनी इस इश्यू के जरिए 1087.45 करोड़ रुपये मार्केट से इकट्ठा करने का प्रयास कर रही है. कंपनी की ओर से प्रति शेयर 1287 रुपये से 1352 रुपये के बीच का प्राइस बैंड तय किया गया है.
इश्यू के तहत 80 लाख शेयर जारी किए जाएंगे. आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होने वाला है. 11 शेयरों को एक लॉट साइज फिक्स किया गया है, यानी निवेशकों को न्यूनतम 14,872 रुपये का निवेश करना होगा. ग्रे मार्केट में कंपनी प्रदर्शन की बात करें तो, शेयर 12 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं.
Srinibas Pradhan Constructions आईपीओ
Srinibas Pradhan Constructions का आईपीओ निवेशकों के लिए 6 मार्च को खुलेगा. निवेशक 10 मार्च तक आईपीओ पर अपना दांव लगा सकते है. कंपनी इश्यू 20.32 करोड़ रुपये का है.
जिसके तहत 17 लाख फ्रेश शेयर और 4 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी किए जाएंगे. कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 91 रुपये से 98 रुपये के बीच तय किया है. ग्रे मार्केट में कंपनी जीरो रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट बंद, क्या तेल की कीमतों में आएगा बड़ा उछाल? जानें डिटेल
Source: https://www.abplive.com/business/ipo/indian-stock-market-upcoming-ipo-march-2026-price-band-gmp-know-the-details-3095993


