{“_id”:”6992b93288fd0386b9003ffa”,”slug”:”haryana-export-growth-2023-24-state-among-top-exporters-with-1-48-lakh-crore-global-trade-2026-02-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”निर्यात में छलांग: ऑटोमोबाइल से बासमती तक वैश्विक बाजार में हरियाणा की दमदार मौजूदगी, टेक्सटाइल में भी अव्वल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Haryana Export – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नीति आयोग की 2023-24 की रिपोर्ट में हरियाणा ने खुद को देश के प्रमुख निर्यातक राज्यों में मजबूती से स्थापित किया है। राज्य न केवल पारंपरिक कृषि उत्पादों में आगे है बल्कि ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, जेम्स-ज्वेलरी और उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Trending Videos
वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदेश का कुल निर्यात लगभग 1.48 लाख करोड़ रुपये रहा है। राज्य का समग्र स्कोर 55.01 रहा और रैंकिंग में हरियाणा शीर्ष राज्यों में शामिल रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका 23.35 फीसदी निर्यात के साथ हरियाणा का सबसे बड़ा बाजार है।
अमेरिका के आयात शुल्क (टैरिफ) में कमी करने से हरियाणा को सीधा लाभ मिलेगा। सबसे ज्यादा फायदा ऑटोमोबाइल, ऑटो पार्ट्स, बासमती चावल, टेक्सटाइल और ज्वेलरी सेक्टर को होगा। कम टैरिफ का मतलब है कि भारतीय उत्पाद वहां सस्ते पड़ेंगे जिससे मांग बढ़ेगी और ऑर्डर ज्यादा मिलेंगे।
[ad_2]
निर्यात में छलांग: ऑटोमोबाइल से बासमती तक वैश्विक बाजार में हरियाणा की दमदार मौजूदगी, टेक्सटाइल में भी अव्वल