नारनौल: साहिबजादों की शहादत व वीरगाथा को लेकर कार्यक्रम आयोजित haryanacircle.com

[ad_1]


मुगल शासकों के अत्याचारों के सामने न झुकने वाले अदम्य साहस, धर्म की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों की शहादत और वीरगाथा को शनिवार को मॉडल संस्कृति स्कूल में भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सैंड आर्ट शो और जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से इतिहास की महान शहादत को जीवंत किया गया।

यह कार्यक्रम उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के मार्गदर्शन में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी के कार्यकारी सदस्य सरदार तेजेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।

[ad_2]
नारनौल: साहिबजादों की शहादत व वीरगाथा को लेकर कार्यक्रम आयोजित