[ad_1]
Last Updated:
Holi Haryana Weather Live : फरीदाबाद समेत पूरे हरियाणा में होली से पहले ही तेज गर्मी महसूस की जा रही है. कई जिलों में तापमान 30°C पार कर गया है. नारनौल सबसे गर्म रहा, जहां 33.2°C दर्ज हुआ. भिवानी, नूंह और महेंद्रगढ़ में भी पारा 32°C के आसपास रहा. चंडीगढ़ में तापमान 29.4°C पहुंचा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 2–5°C और बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है.
फरीदाबाद: हरियाणा में इस बार होली से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे है. आमतौर पर मार्च में सुबह-शाम हल्की ठंड रहती है, पर अब हालात अलग हैं. जैसे ही मार्च की शुरुआत हुई दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो गईं हैं. ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है और दोपहर की धूप तो सीधे चेहरे पर महसूस होती है.
3 मार्च 2026 को कई जिलों में तापमान औसत से कहीं ऊपर रहा. पूरे प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और यह सामान्य से करीब 4.2 डिग्री ज्यादा है. नारनौल सबसे गर्म रहा यहां पारा 33.2 डिग्री तक पहुंच गया. भिवानी में 32.5, नूंह में 32.6, और महेंद्रगढ़ में 32.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. हिसार में 31.4 और गुरुग्राम में 31.0 डिग्री दर्ज किया गया. साफ है दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में गर्मी कुछ ज्यादा ही जोर दिखा रही है.
चंडीगढ़ की बात करें तो यहां भी तापमान 29.4 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा है. अंबाला में 30, करनाल में 28.6 और रोहतक में 29.6 डिग्री तापमान रहा. ज्यादातर जिलों में पारा 29 से 33 डिग्री के बीच घूम रहा है जो मार्च की शुरुआत के हिसाब से काफी ज्यादा है.
अब रातें भी ठंडी नहीं रहीं. रात का तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है. लोग गर्म कपड़े पहनना लगभग छोड़ चुके हैं कई घरों में तो रात में भी पंखे चलने लगे हैं. सुबह-शाम की हल्की ठंड अब गायब है.
बारिश की कोई उम्मीद नहीं दिखी. सुबह से शाम तक कहीं भी बारिश नहीं हुई. आसमान साफ धूप तेज थी और गर्मी का असर हर तरफ दिख रहा है. दोपहर में बाजार सुनसान नजर आते हैं लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी घर लौट रहे हैं.
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के पहले हफ्ते में तापमान और 2 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. आज होली हैं कल की तरह आज भी पारा गर्म रहेगा. सलाह यही है धूप में निकलते समय सतर्क रहें…खूब पानी पिएं और सेहत का ध्यान रखें. इस बार गर्मी ने साफ कर दिया है कि उसका मौसम जल्दी आ गया है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
[ad_2]



