[ad_1]
शहर की धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात देवीलाल कॉलाेनी महेंद्रगढ़ में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे।
सर्वप्रथम पंडित अजय शर्मा, हिमांशु शर्मा द्वारा यजमान बिशन दयाल व देवी रानी को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। जिसमें पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा व नरेश मित्तल आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया।
पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें गायक सत्यकांत कानोड़िया ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है व गुरुजी सांवरमल गोयल ने बालाजी तू जल्दी से आजा संकट में तेरो दास पड़ो है भजन सुनकार सभी को भाव विभोर कर दिया।
वहीं, आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनकार सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर तरुण गोयल, संजय, सुंदर, अमित, दीपक, विनय, मोनू बंसल, सुनील जीयालाल, नरेश जोशी, सुरेंद्र बंटी, सुशील शर्मा, रोहताश यादव, मन्नू पंजाबी तथा ललित सैनी सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
[ad_2]
नारनौल में बालाजी तू जल्दी से आजा संकट में तेरो दास पड़ो है भजन पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

