नारनौल में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने 39 अपराधियों को किया गिरफ्तार haryanacircle.com

[ad_1]


पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देश पर हरियाणा पुलिस ने 5 से 20 नवंबर तक ऑपरेशन ट्रैक डाउन चलाया। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य मामलों में 118 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के दौरान पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 नई हिस्ट्रीशीट खोली और 33 हिस्ट्रीशीट को अपडेट किया। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 जमानत याचिकाओं को खारिज कराया।

पुलिस ने अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति पर भी प्रहार किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 आरोपियों की संपत्ति जब्त कराई, जिनमें 2 बाइक और करीब 2 लाख रुपये शामिल हैं। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने दो अवैध हथियार बरामद किए। वहीं अपहरण के दो मामलों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि पुलिस की यह मुहिम न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करती है, बल्कि आमजन में सुरक्षा के विश्वास को जागृत करती है। भविष्य में भी ऐसे अभियान इसी प्रकार लगातार जारी रहेंगे। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा, आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

[ad_2]
नारनौल में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने 39 अपराधियों को किया गिरफ्तार