नारनौल: प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत अटाली में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प haryanacircle.com

[ad_1]


हरियाणा सरकार की हरित प्रदेश बनाने की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की एक नई अलख जगाई गई है। वन विभाग द्वारा आयोजित इस पावन मुहिम में गांव अटाली की धरती पर खेजड़ी बचाओ जन चेतना यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। इसने न केवल ग्रामीणों को प्रकृति से जोड़ा बल्कि राज्य की वन संपदा को संजोने का नया मार्ग भी प्रशस्त किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वन संरक्षक, गुरुग्राम सुभाष यादव उपस्थित रहे। उन्होंने खेजड़ी के वृक्ष को इस क्षेत्र का असली कल्पवृक्ष बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भीषण गर्मी और सूखे की मार झेलने के बावजूद यह वृक्ष सदैव हरा-भरा रहता है, जो इसकी अद्भुत सहनशीलता का प्रतीक है।

उप वन संरक्षक, महेंद्रगढ़ विजेंद्र सिंह ने खेजड़ी के औषधीय और धार्मिक गुणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह वृक्ष केवल पशुओं को चारा या मनुष्यों को फल ही नहीं देता, बल्कि इसका प्रत्येक अंश आयुर्वेद की दृष्टि से अमूल्य है।

कार्यक्रम में संयोजक, राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन योद्धा संस्था कमल सिंह यादव, सरपंच ग्राम पंचायत अटाली जीतपाल और प्राचार्य राजकीय माध्यमिक विद्यालय, अटाली रतन सिंह व ओमप्रकाश छापड़ा सहित कई गांवों के प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

[ad_2]
नारनौल: प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत अटाली में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प