{“_id”:”693954188a20b4c6ed01f770″,”slug”:”video-organizing-the-panchayat-samiti-meeting-2025-12-10″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नारनौल: पंचायत समिति की बैठक का आयोजन, उप-चेयरमैन ने मॉनिटरिंग कमेटी का तीन सालों में गठन नहीं करने का उठाया मुद्दा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नारनौल बीडीपीओ कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें डेलीगेटों ने अपने-अपने क्षेत्र के एजेंडे रखे। यह बैठक बीडीपीओ रेणूलता यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बीच बैठक में उप-चेयरमैन ने मॉनिटरिंग कमेटी का तीन साल में गठन नहीं करने का मुद्दा उठाया तो चेयरमैन ने कहा कि इसके बारे में जानकारी नहीं है।
बैठक में सेका मंढाणा के डेलीगेट ने तीन साल में उनके गांव में विकास कार्य नहीं करवाने का चेयरमैन पर आरोप लगाया। इसके अलावा पंचायत समिति की उपाध्यक्ष पूनम ने मॉनिटरिंग कमेटी का गठन, स्टॉक रजिस्टर की जानकारी नहीं देने का भी आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जब उसने विकास के मुद्दों के बारे में पूछा तो चेयरमैन ने सही जवाब नहीं दिया। उधर चेयरमैन पंकज यादव का कहना है कि बैठक में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। बैठक में 37 विकास के एजेंडों पर सहमति बनी है, जिसे जल्द ही करवाया जाएगा। साथ ही चेयरमैन ने पंचायत समिति में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने की बात कही। वहीं, मंढ़ाणा के डेलीगेट के गांव में विकास कार्य नहीं होने पर कहा कि वह बैठक में ही पहली बार आया है। अब बैठक में उनके एजेंडे लिए गए हैं जिन्हें जल्द ही करवाया जाएगा।
[ad_2]
नारनौल: पंचायत समिति की बैठक का आयोजन, उप-चेयरमैन ने मॉनिटरिंग कमेटी का तीन सालों में गठन नहीं करने का उठाया मुद्दा