नारनौल: नगर परिषद की कार्रवाई के बाद सड़क किनारों से हटाए गए अवैध होर्डिंग haryanacircle.com

[ad_1]


शहर में मुख्य मार्गों, चौराहों और आंतरिक कॉलोनियों में लगे अवैध होर्डिंग लगातार शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं। नगर परिषद द्वारा नियमित कार्रवाई करने के बावजूद कई स्थानों पर बड़ी संख्या में होर्डिंग लगे हुए हैं।

वीरवार को भी नगर परिषद की टीम ने अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया, जिसके चलते रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड और सिंघाना रोड पर पहले की अपेक्षा काफी कमी देखने को मिली। इन मार्गों पर लगे होर्डिंगों को हटाने में नगर परिषद ने विशेष सख्ती दिखाई है। हालांकि, मोहल्लों, आंतरिक सड़कों और हुडा सेक्टरों में स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। मुख्य मार्गों पर अभियान सीमित रहने के कारण इन क्षेत्रों में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अवैध होर्डिंग दिखाई दे रहे हैं। सेक्टरों में बिजली के खंभों, पार्कों के आसपास और प्रमुख मोड़ों पर निजी विज्ञापन जिनमें कोचिंग सेंटर, राजनीतिक, स्कूल, अस्पतालों और आयोजनों से संबंधित पोस्टर व फ्लेक्स बड़ी संख्या में लगे हुए हैं।

शहर के तालाब बहादुर सिंह रोड से रेलवे रोड तक पोलों पर अवैध होर्डिंगों काफी संख्या में लगे हैं, जिससे न केवल सौंदर्य बिगड़ रहा है बल्कि हाल ही में नगर परिषद द्वारा लगाई गई लाइटों की चमक पर भी असर पड़ रहा है। तिरंगा लाइटों वाले मुख्य मार्गों पर नगर परिषद सख्ती बरत रही है क्योंकि होर्डिंग लगने से इन लाइटों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन मुख्य मार्गों से हटकर अन्य इलाकों में सीमित निगरानी के चलते अवैध होर्डिंगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

[ad_2]
नारनौल: नगर परिषद की कार्रवाई के बाद सड़क किनारों से हटाए गए अवैध होर्डिंग