{“_id”:”691331b79677b7d0d2050de3″,”slug”:”video-narnaul-district-administration-busy-with-cm-visit-farmers-sit-on-road-2025-11-11″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नारनौल जिला प्रशासन सीएम दौरे में व्यस्त, परेशान किसान सड़क पर बैठे, पुलिस से बहस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नई अनाज मंडी में गेटपास नहीं मिलने पर किसान भड़क गए और सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे नारनौल-नांगल चौधरी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि कुछ देर बाद मार्केट कमेटी की तरफ से गेटपास काटने शुरू कर दिए जिसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। इस समय जिला प्रशासन सीएम दौरे में व्यस्त है।
जानकारी के अनुसार तीन के बाद मंगलवार को बाजरे की खरीद शुरू की गई थी। बाजरा बेचने के लिए सुबह से ही किसानों ने मंडी पहुंचना शुरू कर दिया था। इस दौरान करीब डेढ़ किलोमीटर तक बाजरे से लदे वाहनों की लाइन लग गई। गेटपास काटने के कार्य के दौरान करीब दोपहर 2.20 बजे कुछ किसानों और कर्मचारियों में नोकझोंक हो गई।
इसके बाद सचिव के आदेश पर गेटपास काटने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया। जिसके विरोध स्वरूप किसानों ने करीब 15 मिनट तक सड़क मार्ग को जाम कर दिया। राहगीरों के अनुरोध के बाद किसानों ने जाम खोल दिया। लेकिन किसान मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर जाकर बैठ गए और सचिव से बात करने की मांग की। इस दौरान सचिव किसानों से बात करने के लिए बाहर नहीं आई, हालांकि उन्होंने कर्मचारियों को दोबारा गेटपास जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान करीब दोपहर 2.15 बजे से 3.45 बजे तक कार्य बाधित रहा।
[ad_2]
नारनौल जिला प्रशासन सीएम दौरे में व्यस्त, परेशान किसान सड़क पर बैठे, पुलिस से बहस