[ad_1]
हरियाणा की पंचकूला पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को खड़क मंगोली, माजरी चौक के पास से काबू किया गया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने और घटनास्थल की निशानदेही करवाने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पंचकूला की अमरावती चौकी इन्चार्ज सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने 4 अप्रैल को दी शिकायत के अनुसार उसकी 13 वर्षीय बेटी किसी युवक के साथ घूमने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान, लापता लड़की को बरामद करने के बाद जब पीड़िता के बयान माननीय न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए गए, तो मामले में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई, जिसके बाद मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गईं। चंडीगढ़ होटल लेकर गया जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में पंजाब में रह रहा था, पीड़िता को फुसलाकर चंडीगढ़ स्थित होटल ले गया था। पी/एसआई पूजा की अगुवाई में पुलिस टीम ने फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए।
[ad_2]
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार: मेडिकल में पुष्टि, चंडीगढ़ के होटल में लेकर गया, उत्तर प्रदेश के रहने वाला – Panchkula News

