in

नाइजीरिया के बेन्यू में 100 लोगों की गोली मारकर हत्या: सैकड़ों घायल, कई लापता; बंदूकधारियों ने कई परिवारों को घरों में बंद कर जिंदा जलाया Today World News

नाइजीरिया के बेन्यू में 100 लोगों की गोली मारकर हत्या:  सैकड़ों घायल, कई लापता; बंदूकधारियों ने कई परिवारों को घरों में बंद कर जिंदा जलाया Today World News

[ad_1]

अबुजा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2018 में नाइजीरिया के मकुर्दी में बेन्यू नदी के किनारे रोजमर्रा का काम करते लोग। फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स

नाइजीरिया के नॉर्थ-सेंट्रल बेन्यू स्टेट के येलेवाटा शहर स्थित एक गांव में कम से कम 100 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सैकड़ों लोग घायल हैं और दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। ह्यूमन राइट्स

ग्रुप एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि यह हमला शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक हुआ। घायलों को अब तक जरूरी मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

एमनेस्टी के मुताबिक, इस सामूहिक हमले में हमलावरों ने गांव के कई परिवारों को उनके घरों में बंद करके जिंदा जला दिया। लोग इतने बुरी तरह जल गए, उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

बेन्यू पुलिस ने हमले की पुष्टि की है, लेकिन यह नहीं बताया कि हत्याएं किसने की और कितने लोग मारे गए हैं। स्थानीय लोगों ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि हमले में 100 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है।

बेन्यू में जमीन-पानी के लिए मुस्लिम-ईसाई लोगों में लड़ाई बेन्यू नाइजीरिया के मध्य बेल्ट में है, जिसके उत्तर में बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी है और दक्षिण में ज्यादातर ईसाई रहते हैं। दोनों समुदायों के बीच अक्सर जमीन और पानी के लिए लड़ाई होती है।

जातीय और धार्मिक बंटवारे के कारण ये झगड़े और भी बदतर हो जाते हैं। खासकर जमीन को लेकर मुस्लिम और ईसाई चरवाहों और किसानों के बीच कॉम्पिटिशन है।

चरवाहों को अपने मवेशियों के चरने लिए और किसानों को खेती के लिए जमीन की जरूरत होती है। किसान चरवाहों पर आरोप लगाते हैं कि वे मवेशियों को उनके खेतों में चराते हैं और फसल नष्ट कर देते हैं।

चरवाहों का तर्क होता है कि ये जमीन चरागाह के रास्ते हैं, जिन्हें देश की आजादी के पांच साल बाद 1965 में पहली बार कानून बनने के बाद अधिकार मिला था।

मई में चरवाहों ने 42 लोगों की गोली मारकर हत्या की पिछले महीने, नाइजीरिया के बेन्यू के ग्वेर वेस्ट जिले में हुए एक के बाद एक कई हमलों में संदिग्ध चरवाहों ने कम से कम 42 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अप्रैल में बेन्यू ​​​​​​​के पड़ोसी राज्य पठार में कम से कम 40 लोग मारे गए थे।

शोध फर्म एसबीएम इंटेलिजेंस के अनुसार, 2019 से अब तक बेन्यू ​​​​​​​में झड़पों ने 500 से अधिक लोगों की जान गई है और 22 लाख लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
नाइजीरिया के बेन्यू में 100 लोगों की गोली मारकर हत्या: सैकड़ों घायल, कई लापता; बंदूकधारियों ने कई परिवारों को घरों में बंद कर जिंदा जलाया

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO 18 जून को ओपन होगा:  20 जून तक बिडिंग कर सकेंगे निवेशक, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,874 Business News & Hub

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO 18 जून को ओपन होगा: 20 जून तक बिडिंग कर सकेंगे निवेशक, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,874 Business News & Hub

तुर्किये बोला- अहमदाबाद हादसे में हमारी कंपनी का लेना-देना नहीं:  झूठ फैलाकर संबंध खराब करने की कोशिश; बाबा रामदेव का आरोप-प्लेन की मेंटेनेंस टर्किश कंपनी ने की Today World News

तुर्किये बोला- अहमदाबाद हादसे में हमारी कंपनी का लेना-देना नहीं: झूठ फैलाकर संबंध खराब करने की कोशिश; बाबा रामदेव का आरोप-प्लेन की मेंटेनेंस टर्किश कंपनी ने की Today World News