नवीन जयहिंद को चार प्राइवेट नंबरों से मिली धमकी: राघव चड्ढा विवाद में चुप रहने की कही बात, अंजाम भुगतने की चेतावनी – Jhajjar News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा आप के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया है कि राघव चड्ढा के मामले में बोलने पर उन्हें लगाता धमकी भरे फोन आ रहे हैं। दैनिक भास्कर एप से बातचीत करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि शनिवार रात उन्हें अलग-अलग प्राइवेट नंबरों से कॉल की गई। इसके बाद नवीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट की। जिसमें कहा- केजू के चमचे डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं… मैं चड्ढा नहीं हूं, मेरा नाम नवीन जयहिंद है। दरअसल, नवीन ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि राघव चड्ढा को दिल्ली में केजरीवाल के शीशमहल (CM हाउस) में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। 4 नेताओं के सामने उनसे मारपीट हुई थी। नवीन को कब आई कॉल नवीन के अनुसार, शनिवार को उन्हें चार अलग- अलग प्राइवेट नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वालों ने अरविंदर केजरीवाल और राघव चड्ढा का जिक्र करते हुए कहा कि नवीन इस मामले में चुप रहे। वर्ना उन्हें अंजाम भुगतना होगा। जयहिंद के मुताबिक, उन्हें चार अलग-अलग प्राइवेट नंबरों से कॉल आई, और हर बार अलग व्यक्ति ने बात करते हुए उन्हें “चुप रहने” की चेतावनी दी। इतना ही नहीं, उन्हें अंजाम भुगतने तक की बात कही गई। करीब 8 बजे आई पहली कॉल दैनिक भास्कर एप से बात करते नवीन ने बताया कि पहली कॉल रात 8:14 बजे आई थी। इसके कुछ ही देर बाद दूसरी कॉल आई। फिर अलग-अलग नंबरों से 2 बार और कॉल की गई। इसके बाद नवीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। पहले जानिए क्या है…विवाद का कारण उपनेता पद से हटाया: AAP ने 2 अप्रैल को राघव चड्‌ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके साथ ही राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को लिखकर दिया कि उन्हें पार्टी कोटे से बोलने का टाइम न दें। इसके बाद राघव चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर कहा था कि मुझे खामोश कराया, हारा नहीं हूं। आप के कई नेताओं ने इसके बाद राघव पर पलटवार किया। मुर्गा बनाकर पीटा गया: राघव चड्ढा और आप नेताओं के वार-पलटवार के बीच हरियाणा AAP के अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि राघव चड्ढा को CM हाउस (तत्कालीन सीएम केजरीवाल हाउस) में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। 4 नेताओं के सामने उनसे मारपीट हुई थी। इस मारपीट में घायल राघव इलाज कराने के लिए इंग्लैंड गए थे। धमकी भरे कॉल आए: नवीन के इस कमेंट के बाद रोहतक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जिसमें उन्होंने कहा कि केजरीवाल व राघव के बीच दो साल से झगड़ा चल रहा है। केजरीवाल ने ही राघव चड्डा को पंजाब का शेडो सीएम बनाकर भेजा था। दावा है कि इसके बाद उन्हें ये धमकी भरे कॉल आए। अब सिलसिलेवार पढ़िए धमकी पर नवीन ने क्या कहा… नवीन ने सोशल मीडिया पर एक मिनट 52 सेकेंड की एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने कहा- भाई, प्राइवेट नंबरों से कॉल आ रही है। और जो केजू (केजरीवाल) के आन, बान और ज्ञान चाटने वाले लोग हैं, वो फोन कर रहे हैं। नवीन ने आगे कहा- कॉल करने वाले कह रहे हैं कि तू केजरीवाल के खिलाफ मत बोल।

[ad_2]
नवीन जयहिंद को चार प्राइवेट नंबरों से मिली धमकी: राघव चड्ढा विवाद में चुप रहने की कही बात, अंजाम भुगतने की चेतावनी – Jhajjar News