[ad_1]
नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल शर्मा शो में वापसी का वीडियो सामने आया है।
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू 6 साल बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं। उनकी कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में वापसी हो रही है। इस शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा,
.
OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने भी हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर शो में अपनी वापसी की पुष्टि की थी।
गौरतलब है कि सिद्धू को 2019 में हुए पुलवामा हमले के दौरान विवाद में घिरने के बाद शो छोड़ना पड़ा था।
नेटफ्लिक्स की ओर से जारी वीडियो में अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा के साथ नवजोत सिंह सिद्धू दिख रहे हैं।
2019 में छोड़ना पड़ा था शो नवजोत सिंह सिद्धू को 2019 में पुलवामा हमले के बाद उपजे विवाद के कारण द कपिल शर्मा शो छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली थी, जो अब तक शो का हिस्सा हैं।
दरअसल, पाकिस्तान में इमरान खान की ताजपोशी पर नवजोत सिंह गए थे। इसके बाद उनकी तत्कालीन पाकिस्तानी जरनल बाजवा के साथ गले मिलते हुए तस्वीर सामने आई। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे।
इस हमले को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक टिप्पणी की थी, जिसकी पूरे देश में आलोचना हुई। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों में भी उनके खिलाफ आवाज उठ रही थी। उनकी वजह से कहीं शो को नुकसान न हो, इसलिए सिद्धू को शो छोड़ना पड़ा था।
अर्चना पूरन सिंह के साथ नया ट्विस्ट भले ही नवजोत सिद्धू की कपिल शर्मा शो में वापसी हो रही है, लेकिन इससे अर्चना पूरन सिंह को कोई नुकसान नहीं होने वाला। क्योंकि, सिद्धू और अर्चना दोनों को शो में एक साथ देखा जाएगा। सिद्धू ने पहले भी कहा था कि वह शो में तभी वापस आएंगे जब अर्चना उनके साथ बैठी होंगी।
वहीं, ताजा जारी वीडियो में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी कहा है- अर्चना जी, अब आप चुप कर जाएं, क्योंकि पाजी आपको बोलने नहीं देंगे।

सिद्धू का विवादों से गहरा नाता…
- रोड रेज मामले में सजा हुई: 27 दिसंबर 1988 को पटियाला में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में सिद्धू पर 65 वर्षीय गुरनाम सिंह को मारने का आरोप लगा। इस हमले में गुरनाम सिंह की मृत्यु हो गई। इसके बाद 2006 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सिद्धू को गैर-इरादतन हत्या के लिए 3 साल की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इसे चोट पहुंचाने का मामला मानते हुए 1000 रुपए का जुर्माना लगाया। हालांकि, 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित परिवार की याचिका पर पुनर्विचार करते हुए सिद्धू को एक साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। सिद्धू ने 10 महीने जेल में बिताए और अच्छे व्यवहार के कारण अप्रैल 2023 में रिहा हुए।
- कॉमेंट्री एग्रीमेंट विवाद : 2015 में सिद्धू पर स्टार इंडिया ने 22.5 करोड़ रुपए के एग्रीमेंट उल्लंघन का आरोप लगाया, क्योंकि उन्होंने 2014 में IPL के दौरान प्रतिद्वंद्वी चैनल के लिए कमेंट्री की। यह मामला मध्यस्थता अदालत में पहुंचा।
- पाकिस्तान की यात्रा से घिरे : सिद्धू ने 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और वहां पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाया। इस कदम की भारत में व्यापक आलोचना हुई, क्योंकि इसे भारत-पाक तनाव के समय असंवेदनशील माना गया।
- पुलवामा हमले पर बयान के बाद कपिल शर्मा शो से हटाए : 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद सिद्धू ने कहा “कुछ लोगों की गलतियों के लिए पूरे देश को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।” इस बयान पर भारी विवाद हुआ और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना के बाद उन्हें द कपिल शर्मा शो से हटा दिया गया।
- कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मतभेद : 2019 से 2021 के बीच पंजाब कांग्रेस में सिद्धू और तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच तीखे मतभेद रहे। सिद्धू ने अमरिंदर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उनकी नीतियों की आलोचना की। 2021 में सिद्धू की सक्रिय भूमिका के कारण अमरिंदर को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, लेकिन यह विवाद 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण बना।
- कैंसर के इलाज पर विवादास्पद दावे किए : 2024 में सिद्धू ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उनकी पत्नी नवजोत कौर का स्टेज-4 कैंसर प्राकृतिक उपचार और डाइट प्लान से ठीक हुआ। इस दावे को डॉक्टरों ने भ्रामक बताया, और छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने उनके खिलाफ 850 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस जारी किया।
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपशब्द कहे : 2021 में सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेबर कार्ड से संबंधित सवाल पर अपशब्दों का उपयोग किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ और उनकी आलोचना हुई।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
राजनीति में वापसी कर रहा सिद्धू परिवार:नवजोत कौर कर रही बैठकें; बोलीं- टिकट मिला तो चुनाव लड़ूंगी

2022 विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद राजनीति से दूरी बना चुके पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार एक बार फिर राजनीति में सरगर्म नजर आ रहा है। सिद्धू जहां छोटे पर्दे पर सक्रिय हुए हैं। उनकी पत्नी नवजोत कौर अमृतसर ईस्ट हलके में दोबारा से सरगर्म होती दिख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
नवजोत सिद्धू की कपिल शर्मा शो में वापसी: 6 साल बाद लौट रहे, पुलवामा हमले के बाद उठे विवाद में शो छोड़ना पड़ा था – Amritsar News

