in

नवंबर में ₹1.70 लाख करोड़ का GST कलेक्शन: अक्टूबर की तुलना में ₹26 हजार करोड़ घटा; पिछले महीने GST से ₹1.96 लाख करोड़ जुटाए थे Business News & Hub

नवंबर में ₹1.70 लाख करोड़ का GST कलेक्शन:  अक्टूबर की तुलना में ₹26 हजार करोड़ घटा; पिछले महीने GST से ₹1.96 लाख करोड़ जुटाए थे Business News & Hub
  • Hindi News
  • Business
  • India’s GST Collection In November 2025 Hits ₹1.70 Lakh Crore With 0.7% Year on Year Growth

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने आज नवंबर में हुए GST कलेक्शन के आंकड़े जारी किए हैं। नवंबर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.70 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। सालाना आधार पर इसमें 0.7% की बढ़ोतरी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी नवंबर 2024 में सरकार ने 1.69 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था। वहीं पिछले महीन अक्टूबर के मुकाबले नवंबर का कलेक्शन 26 हजार करोड़ रुपए घटा है।

अक्टूबर में सालाना 4.6% की बढ़ोतरी के साथ 1.96 लाख करोड़ रुपए GST वसूला गया था। इससे पहले अप्रैल 2025 में रिकॉर्ड 2.37 लाख करोड़ रुपए और मई में 2.01 लाख करोड़ रुपए GST के रूप में जुटाए गए थे।

वित्त वर्ष 2025-26 मे GST कलेक्शन

2025 GST कलेक्शन
अप्रैल 2.37
मई 2.01
जून 1.85
जुलाई 1.96
अगस्त 1.86
सितंबर 1.89
अक्टूबर 1.96
नवंबर 1.70

नोट- आंकड़े लाख करोड़ रुपए में हैं | सोर्स- GST पोर्टल

22 सितंबर से नई GST दरें लागू हुईं थीं

इससे पहले 22 सितंबर से जरूरत के सामानों पर केवल दो स्लैब 5% और 18% में जीएसटी लागू हुआ है। सरकार ने टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए ऐसा किया है। इससे आम जरूरत की चीजें जैसे UHT दूध, पनीर, घी और साबुन-शैंपू के साथ AC, कार भी सस्ते हुए हैं।

GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को इसकी जानकारी दी थी।

FY25 में रिकार्ड ₹ 22.08 लाख करोड़ का कलेक्शन

जुलाई महीने में देश में GST लागू हुए 8 साल पूरे हो गए। 1 जुलाई 2017 को देश में GST लागू किया गया था। इस दौरान टैक्स कलेक्शन के आंकड़ों ने नया रिकॉर्ड बनाया था। वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस GST कलेक्शन 22.08 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो 5 साल पहले 2020-21 में सिर्फ 11.37 लाख करोड़ था।

यानी, 5 साल में टैक्स वसूली लगभग दोगुनी हो गई है। 2024-25 में हर महीने औसत GST कलेक्शन 1.84 लाख करोड़ रुपए रहा। ये 5 साल पहले 2020-21 में 95 हजार करोड़ रुपए था।

इतिहास में सबसे बड़ा टैक्स कलेक्शन अप्रैल 2025 में रहा

सरकार ने अप्रैल 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 2.37 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। सालाना आधार पर इसमें 12.6% की बढ़ोतरी हुई थी। ये GST कलेक्शन का रिकॉर्ड है।

इससे पहले हाईएस्ट जीएसटी कलेक्शन का रिकॉर्ड अप्रैल 2024 में बना था। तब सरकार ने 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे।

इकोनॉमी की हेल्थ दिखाता है GST कलेक्शन

जीएसटी कलेक्शन इकोनॉमिक हेल्थ का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। हायर कलेक्शन मजबूत उपभोक्ता खर्च, औद्योगिक गतिविधि और प्रभावी कर अनुपालन का संकेत देते हैं।

अप्रैल महीने में बिजनेसेज अक्सर मार्च से वर्ष के अंत के लेन-देन को क्लियर करते हैं, जिससे टैक्स फाइलिंग्स और कलेक्शन्स में वृद्धि होती है। KPMG के नेशनल हेड अभिषेक जैन ने कहा कि अब तक का हाईएस्ट GST कलेक्शन मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था को दर्शाता है।

2017 में लागू हुआ था GST

सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देशभर में GST लागू किया था। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को हटा दिया गया था। GST के 7 साल पूरे होने पर वित्त मंत्रालय ने पिछले सात वर्षों के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों को लेकर पोस्ट किया।

GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे कई तरह के इनडायरेक्ट टैक्स जैसे VAT, सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।

GST को चार हिस्सों में डिवाइड किया गया है:

  • CGST (केंद्रीय जीएसटी): केंद्र सरकार द्वारा एकत्र किया जाता है।
  • SGST (राज्य जीएसटी): राज्य सरकारों द्वारा एकत्र किया जाता है।
  • IGST (एकीकृत जीएसटी): अंतरराज्यीय लेनदेन और आयात पर लागू, केंद्र और राज्य सरकारों के बीच विभाजित।
  • उपकर: स्पेसिफिक पर्पज के लिए फंड जुटाने के लिए स्पेसिफिक गुड्स (जैसे, लग्जरी आइटम्स, तंबाकू) पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त शुल्क।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/gst-collection-in-november-stood-at-170-lakh-crore-136557362.html

दिसंबर में ₹10,000 से ₹1 लाख तक के स्मार्टफोन आएंगे:  DSLR जैसी क्वालिटी वाला 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे Today Tech News

दिसंबर में ₹10,000 से ₹1 लाख तक के स्मार्टफोन आएंगे: DSLR जैसी क्वालिटी वाला 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे Today Tech News

क्या IPL के मैच बेंगलुरु में नहीं होंगे:  कमेटी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सवाल उठाए थे; पास करना होगा फिटनेस टेस्ट Today Sports News

क्या IPL के मैच बेंगलुरु में नहीं होंगे: कमेटी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सवाल उठाए थे; पास करना होगा फिटनेस टेस्ट Today Sports News