in

नदी में मिला पद्मश्री से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक का शव, कई दिनों से थे लापता Politics & News

नदी में मिला पद्मश्री से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक का शव, कई दिनों से थे लापता Politics & News

[ad_1]

Image Source : RASHTRAPATIBHVN/X
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पा।

श्रीरंगपटना: कर्नाटक के मंड्या जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कृषि वैज्ञानिक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पा का शव मिला है। बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से लापता थे। उनका शव नदी से बरामद किया गया है। वहीं नदी के किनारे से ही उनका स्कूटर भी मिला है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां रहती थीं। फिलहाल पुलिस की टीम ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा मामले की जांच की जा रही है। 

कावेरी नदी से मिला शव

जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन (70) कुछ दिन पहले लापता हो गए थे। वहीं अब शनिवार शाम को पुलिस ने उनका शव शव श्रीरंगपटना में साईं आश्रम के पास कावेरी नदी से बरामद किया है। डॉय सुब्बान्ना मैसूर के विश्वेश्वर नगर औद्योगिक क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती 7 मई को वह अपने घर से लापता हो गए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां भी रहती हैं। फिलहाल इस मामले में श्रीरंगपटना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस की टीम मौत के कारणों की जांच में जुची हुई है।

स्कूटर भी बरामद

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को कावेरी नदी में एक अज्ञात शव देखे जाने की सूचना मिली थी। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो फिर शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव की पहचान कराई गई तो उनकी पहचान वैज्ञानिक डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन के रूप में की गई। कृषि वैज्ञानिक सुब्बान्ना का स्कूटर भी नदी के किनारे से मिला है। वहीं मंड्या पुलिस ने बताया कि पुलिस को शनिवार शाम नदी में एक अज्ञात शव देखे जाने की सूचना मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे और नदी से शव निकाला, तो वैज्ञानिक की पहचान हुई। अय्यप्पन का स्कूटर नदी के किनारे मिला था।

यह भी पढ़ें- 

#

दिल्ली में जहरीले धुएं से परिवार के तीन लोगों की मौत, एक ही हालत गंभीर

दिल्ली में बदमाशों ने छीनी चेन, पुलिस ने रोका तो की फायरिंग; गिरफ्तार

Latest India News



[ad_2]
नदी में मिला पद्मश्री से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक का शव, कई दिनों से थे लापता

Gurugram News: घर में घुसकर किया हमला  Latest Haryana News

Gurugram News: घर में घुसकर किया हमला Latest Haryana News

29 मई को मंगोलिया में होगी वर्ल्ड रैंकिंग चैंपियनशिप, हरियाणा के 24 पहलवानों का चयन Chandigarh News Updates

29 मई को मंगोलिया में होगी वर्ल्ड रैंकिंग चैंपियनशिप, हरियाणा के 24 पहलवानों का चयन Chandigarh News Updates