नथिंग फोन 4a और 4a प्रो भारत में लॉन्च: 140X अल्ट्रा जूम वाला 50MP कैमरा और नई ग्लिफ बार इंटरफेस, शुरुआती कीमत ₹31,999 Today Tech News

[ad_1]


टेक कंपनी नथिंग ने आज 5 मार्च को नई स्मार्टफोन सीरीज ‘नथिंग फोन 4a’ भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दी है। इसमें नथिंग फोन (4a) और नथिंग फोन (4a) प्रो शामिल है। लंदन में हुए एक इवेंट के दौरान इन दोनों हैंडसेट्स से पर्दा उठाया गया। नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ नया ‘ग्लिफ बार’ इंटरफेस है, जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है। फोन 4a प्रो में 140X अल्ट्रा जूम वाला 50MP कैमरा है। कंपनी का दावा है कि ये इतने जूम कैमरा वाला ये दुनिया का पहला फोन है। कीमत और ऑफर्स: शुरुआती कीमत ₹31,999 कंपनी ने नथिंग फोन (4a) की शुरुआती कीमत 31,999 रुपए और नथिंग फोन 4a प्रो की शुरुआती कीमत 39,999 रुपए रखी है। फोन खरीदने पर आपको ₹1,000 का बैंक ऑफर और ₹6,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। नथिंग फोन 4a की सेल 13 मार्च से और फोन 4a प्रो की सेल 27 मार्च से शुरू होगी।

[ad_2]
नथिंग फोन 4a और 4a प्रो भारत में लॉन्च: 140X अल्ट्रा जूम वाला 50MP कैमरा और नई ग्लिफ बार इंटरफेस, शुरुआती कीमत ₹31,999