[ad_1]
हरियाणा के तीन बड़े नगर निगमों पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में मेयर और पार्षदों के चुनाव में ईवीएम के साथ VVPAT जोड़ने की मांग पर बुधवार को चुनाव आयोग में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पंचकूला के कांग्रेस नेता रविंद्र रावल अपने वकील के साथ पहुंचे। कांग्रेस नेता व पंचकूला के पूर्व चेयरमैन रविंद्र रावल ने चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए बताया कि चुनाव में वीवीपैट जरूरी है या फिर चुनाव को बैलेट पेपर के माध्यम से करवाया जाए। रावल ने बताया कि वीवीपैट की कमी होने की बात अधिकारियों ने कही है। जिस पर उनके द्वारा तर्क दिया है कि वे केंद्रीय चुनाव आयोग से इसमें मदद ले सकते हैं। हक में फैसला नहीं आया तो हाईकोर्ट जाएंगें रावल ने कहा कि हरियाणा चुनाव आयोग इस पर एक-दो दिन में फैसला सुनाएगा। अगर चुनाव आयोग ने ईवीएम के साथ वीपीपैट जोड़ने की घोषणा नहीं की तो वे हाईकोर्ट में जाएंगें। इसके लिए वे पहले भी हाईकोर्ट गए थे, जहां पर उन्हें कोर्ट ने निर्देश दिए थ कि पहले आयोग में अपना पक्ष रखिए। वहीं आयोग को भी इस 25 मार्च तक सुनवाई कर फाइनल फैसला सुनाने के निर्देश दिए हैं। RTI से हुआ था खुलासा पंचकूला के कांग्रेस नेता रविंद्र रावल ने कुछ दिन पहले आरटीआई से जानकारी हासिल की थी कि चुनाव में किस प्रक्रिया का प्रयोग होगा। जिसमें उन्हें जवाब मिला था कि केवल EVM का प्रयोग, जिसके साथ VVPAT भी नहीं होगी। इसके बाद चुनाव में पारदर्शिता की मांग को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची। जहां पर उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्देश दिए कि वे पहले हरियाणा चुनाव आयोग के सामने अपनी आपत्ति दर्ज करवाएं। पंचकूला व सोनीपत मेयर के लिए अनारक्षित नगर निगम चुनाव के लिए निकले ड्रा के अनुसार अंबाला को महिला बीसी-B के लिए रिजर्व किया गया, जबकि पंचकूला और सोनीपत की सीट अनारक्षित रहेगी। तीनों नगर निगमों के मेयर और पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।खास बात ये है कि हरियाणा में बीसी-बी की महिला के लिए पहली बार मेयर पद आरक्षित हुआ है। हालांकि पानीपत में बीसी-बी कैटेगिरी से संबंध रखने वाली कोमल सैनी मेयर हैं। बता दें कि पानीपत मेयर की सीट महिला के रिजर्व थी। तब भाजपा ने जनरल कैटेगिरी की बजाय बीसी-बी वर्ग की कोमल सैनी को प्रत्याशी बनाया था। अब रिजर्वेशन की वजह से पहली बार कोई मेयर पद बीसी-बी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया हैं। अब जानिए चुनाव वाले तीनों नगर निगमों की स्थिति…
राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय तैयारी में जुटा नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय में भी हलचल है। आयुक्त ने पंचकूला, सोनीपत व अंबाला के डीसी के साथ भी इसी सप्ताह मीटिंग की थी। जिसमें चुनाव को लेकर निर्देश जारी किए हैं। सभी जगह से वोटर संख्या भी राज्य चुनाव आयोग ने मांगी हैं। चुनाव आयोग ने इन सभी स्थानों पर ईवीएम से वोटिंग के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी हैं।
[ad_2]
नगर निगम चुनाव- EVM के साथ वीवीपैट जोड़ने पर सुनवाई: पंचकूला के पूर्व चेयरमैन पहुंचे चुनाव आयोग, सौंपी सुप्रीम कोर्ट ऑर्डर कॉपी – Panchkula News



