[ad_1]
हरियाणा के तीन बड़े नगर निगमों पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में मेयर और पार्षदों के चुनाव में ईवीएम के साथ VVPAT जोड़ने की मांग पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। सुनवाई के लिए पंचकूला के कांग्रेस नेता रविंद्र रावल अपने वकील के साथ पहुंचे है।
.
कांग्रेस नेता व पंचकूला के पूर्व चेयरमैन रविंद्र रावल ने चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए बताया कि चुनाव में वीवीपैट जरूरी है या फिर चुनाव को बैलेट पेपर के माध्यम से करवाया जाए। रावल ने बताया कि वीवीपैट की कमी होने की बात अधिकारियों ने कही है। जिस पर उनके द्वारा तर्क दिया है कि वे केंद्रीय चुनाव आयोग से इसमें मदद ले सकते हैं।
आयोग ने खारिज की मांग तो हाईकोर्ट गए
हरियाणा चुनाव आयोग ईवीएम के साथ वीपीपैट जोड़ने को लेकर याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद वी हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट में भी सुनवाई के दौरान आयोग ने तर्क दिया कि पहले कभी भी ईवीएम के साथ वीवीपैट का प्रयोग निगम चुनाव में नहीं हुआ है। जिस पर याचिकाकर्ता रावल के वकील ने जवाब दिया कि सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर अब आया है, इसलिए शुरूआत तो कीजिए।
पंचकूला में चुनाव आयोग सचिव को सुनवाई के दौरान डॉक्यूमेंट सौंपते हुए कांग्रेस नेता रविंद्र रावल। फाइल फोटो
RTI से हुआ था खुलासा
पंचकूला के कांग्रेस नेता रविंद्र रावल ने कुछ दिन पहले आरटीआई से जानकारी हासिल की थी कि चुनाव में किस प्रक्रिया का प्रयोग होगा। जिसमें उन्हें जवाब मिला था कि केवल EVM का प्रयोग, जिसके साथ VVPAT भी नहीं होगी।
इसके बाद चुनाव में पारदर्शिता की मांग को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची। जहां पर उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्देश दिए कि वे पहले हरियाणा चुनाव आयोग के सामने अपनी आपत्ति दर्ज करवाए।
पंचकूला व सोनीपत मेयर के लिए अनारक्षित
नगर निगम चुनाव के लिए निकले ड्रा के अनुसार अंबाला को महिला बीसी-B के लिए रिजर्व किया गया, जबकि पंचकूला और सोनीपत की सीट अनारक्षित रहेगी। तीनों नगर निगमों के मेयर और पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। खास बात ये है कि हरियाणा में बीसी-बी की महिला के लिए पहली बार मेयर पद आरक्षित हुआ है।
हालांकि पानीपत में बीसी-बी कैटेगिरी से संबंध रखने वाली कोमल सैनी मेयर हैं। बता दें कि पानीपत मेयर की सीट महिला के रिजर्व थी। तब भाजपा ने जनरल कैटेगिरी की बजाय बीसी-बी वर्ग की कोमल सैनी को प्रत्याशी बनाया था। अब रिजर्वेशन की वजह से पहली बार कोई मेयर पद बीसी-बी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया हैं।

नगर निगम में मेयर पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में टिकट को लेकर घमासान होगा। फाइल फोटो
यहां जानिए चुनाव वाले तीनों नगर निगमों की स्थिति…
अंबाला में बीजेपी की सैलजा ने कांग्रेस की अमीषा को हराया था : अंबाला में 2 मार्च को नगर निगम चुनाव हुए थे। वोटिंग के दस दिन बाद यानी 12 मार्च को आए परिणाम में बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। बीजेपी की प्रत्याशी शैलजा संदीप सचदेवा ने कांग्रेस की अमीषा सचदेवा को 20 हजार से भी अधिक मार्जिन से हराया है।14 राउंड की वोटिंग के बाद 40,620 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की अमीषा सचदेवा सिर्फ 20,133 वोट हासिल कर पाई थीं।
पंचकूला में भाजपा के कुलभूषण गोयल ने जीता था चुनाव : पंचकूला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने 2020 में मेयर पद हुए चुनाव में जीत हासिल की थी। यहां से मेयर का चुनाव भाजपा उम्मीदवार कुलभूषण गोयल ने जीता था। कुलभूषण गोयल को कुल 49860 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार उपेंद्र कौर अहलूवालिया को 47803 वोट मिले।
सोनीपत में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने जीत दर्ज की थी : सोनीपत नगर निगम मेयर पद के लिए मार्च 2025 में उप चुनाव हुए थे। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने मेयर उपचुनाव में कांग्रेस के कमल दिवान को 34,749 वोटों से हरा दिया था।

[ad_2]
नगर निगम चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज: EVM के साथ VVPAT जोड़ने की मांग, आयोग का तर्क-कभी नहीं हुआ VVPAT का प्रयोग – Panchkula News



