[ad_1]
Last Updated:
Haryana Weather Live: फरीदाबाद और गुरुग्राम में सुबह हल्की धुंध और ठंड का असर देखने को मिला, न्यूनतम तापमान 15–16 डिग्री रहा. हरियाणा के अधिकांश जिलों में सुबह ठंड और धुंध, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिलेगी और तापमान 21–23 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन का तापमान 24 डिग्री तक बढ़ेगा, लेकिन सुबह-रात की ठंड बनी रहेगी. किसानों को फसलों में सिंचाई और कीट रोगों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
फरीदाबाद: आज सुबह फरीदाबाद की गलियों में लोग जैसे ही मॉर्निंग वॉक या रोज़मर्रा के कामों के लिए निकले, मौसम ने साफ बता दिया कि ठंड ने अभी अलविदा नहीं कहा है. हल्की धुंध, हवा में नमी महसूस हुई और ठंड ऐसी है कि स्वेटर या जैकेट के बिना बाहर जाना मुश्किल है. फरीदाबाद और गुरुग्राम में सुबह का न्यूनतम तापमान करीब 15 से 16 डिग्री सेल्सियस है. हल्की धुंध की वजह से विजिबिलिटी भी अभी कम है, जिससे सुबह-सुबह वाहन चलाते समय लोगों को ज्यादा सतर्क रहना पड़ा. फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की-फुल्की सुबह धुंध है, हालांकि इन दोनों जिलों में जो है दिन चढ़ने के साथ मौसम बिल्कुल साफ बना रहेगा.
सुबह धुंध और ठंड, दोपहर में धूप से मिलेगी राहत
तापमान में बढ़ोतरी के संकेत, लेकिन ठंड और फसलों को लेकर सतर्कता जरूरी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है. लेकिन सुबह और रात की ठंड और हल्की धुंध अभी बनी रहेगी. अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान ज्यादा नहीं बदलेगा. उसके बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम के इस बदलते मिजाज को देखकर किसानों को भी सतर्क रहना चाहिए. कृषि विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि गेहूं, सरसों और चने की फसलों में जरूरत के हिसाब से हल्की सिंचाई करते रहें. अभी गेहूं में टिलर निकल रहे हैं और सरसों में फूल आने लगे हैं. ऐसे में खेतों में नमी बनाए रखना जरूरी है. सरसों की फसल में चेपा और सफेद रस्ट का खतरा भी बना हुआ है, तो खेतों की निगरानी करना जरूरी है.सब्जियों और बरसीम की कटाई भी ओस सूखने के बाद ही करें, ताकि फसल को नुकसान न हो. कुल मिलाकर ठंड अब भी कायम है, तो आम लोगों और किसानों दोनों को मौसम का ख्याल रखते हुए अपने काम करने चाहिए.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
[ad_2]




