in

द्रौपदी मुर्मू का पुर्तगाल में भव्य स्वागत, लिस्बन में ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया – India TV Hindi Today World News

द्रौपदी मुर्मू का पुर्तगाल में भव्य स्वागत, लिस्बन में ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : X- @RASHTRAPATIBHVN
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला ‘सिटी की ऑफ ऑनर’

लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाजे जाने के लिए आयोजित समारोह में उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘‘नमस्कार! राष्ट्रपति महोदया। आपका लिस्बन में स्वागत है।’’ पुर्तगाल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचीं राष्ट्रपति को कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ में सलामी गारद दिया गया। उन्हें नोबल सैलून’ ले जाया गया, जहां उन्हें ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किए जाने के लिए समारोह आयोजित किया गया था तथा कक्ष वहां बसे भारतीयों से भरा हुआ था।

लिस्बन की मानद नागरिक बन गई हैं द्रौपदी मुर्मू

मोएदास ने कहा कि ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाज़े जाने के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू लिस्बन की मानद नागरिक बन गई हैं। अपने संबोधन की शुरुआत पारंपरिक पुर्तगाली अभिवादन ‘बोम डिया’ से करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “भारत और पुर्तगाल के बीच सांस्कृतिक संबंध सदियों से चले आ रहे हैं और इन्होंने हमारे दैनिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है।” उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय मामलों में जिम्मेदारी की साझा भावना हमें क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर स्वाभाविक साझेदार बनाती है।” राष्ट्रपति ने कहा कि “पुर्तगाल यूरोपीय संघ के साथ-साथ लुसोफोन देशों, जहां पुर्तगाली आधिकारिक भाषा है, के साथ हमारे संबंधों को बढ़ावा देने में भारत का एक मूल्यवान साझेदार रहा है।” उन्होंने कहा, “पुर्तगाल में भी इस मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रमाण भारतीय कला, संस्कृति, भोजन, योग और आयुर्वेद की व्यापक लोकप्रियता में देखा जा सकता है।”

भारतीय प्रवासियों को “हमारे संबंधों की आधारशिला” बताते हुए उन्होंने कहा कि वे पुर्तगाल के समाज और अर्थव्यवस्था में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

मेयर ने PM मोदी के शब्दों को किया याद

इससे पहले अपने भाषण में मेयर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों को याद किया, जिन्होंने जी-20 के दौरान उपनिषदों से ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ (विश्व एक परिवार है) के सिद्धांत का हवाला दिया था। उन्होंने कहा, “ यह वाक्य सब कुछ बयां कर देता है। हमें सामाजिक विभाजन, हम बनाम वे, को नकारना चाहिए।” पुर्तगाल में भारतीय समुदाय की संख्या लगभग 1,25,000 है, जिसमें 35,000 से अधिक भारतीय नागरिक और 90,000 भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। इनमें से अधिकांश की जड़ें गुजरात और गोवा में हैं। पुर्तगाल की जनसंख्या लगभग एक करोड़ है।

कई मायनों में खास है यात्रा

किसी भारतीय राष्ट्रपति का 27 साल बाद पुर्तगाल और 29 साल बाद स्लोवाकिया का दौरा है। राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण आर्थिक परिवर्तन हो रहे हैं, जिसमें हाल ही में अमेरिका द्वारा लगाए गए व्यापार शुल्कों ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य को नया स्वरूप दिया है तथा यूरोप के साथ भारत की भागीदारी बढ़ रही है। फरवरी में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और अन्य प्रतिनिधियों ने भारत का दौरा किया था। भारत ने इस साल भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की उम्मीद जताई है। (भाषा इनपुट्स)

यह भी पढ़ें-

‘हम इस पर विचार नहीं कर रहे’, ट्रंप ने नेतन्याहू से हुई बातचीत पर टैरिफ पर रोक लगाने से किया साफ इनकार

सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लिए बंद किए अपने द्वार, क्यों लगाया है वीजा पर ये अस्थायी प्रतिबंध?

Latest World News



[ad_2]
द्रौपदी मुर्मू का पुर्तगाल में भव्य स्वागत, लिस्बन में ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया – India TV Hindi

#
Anupama 7 April Drama: डबल डेटिंग के चक्कर में फंसी ईशानी, मोहित की एक कॉल से हिल गया ख्याति का राज! Latest Entertainment News

Anupama 7 April Drama: डबल डेटिंग के चक्कर में फंसी ईशानी, मोहित की एक कॉल से हिल गया ख्याति का राज! Latest Entertainment News

गुरुग्राम में ED का इंटरनेशनल ड्रग तस्कर पर शिकंजा:  जसमीत हकीमजादा की 1.22 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, दुबई से चला रहा सिंडिकेंट – gurugram News Today World News

गुरुग्राम में ED का इंटरनेशनल ड्रग तस्कर पर शिकंजा: जसमीत हकीमजादा की 1.22 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, दुबई से चला रहा सिंडिकेंट – gurugram News Today World News