in

दैट गर्ल फेम परम का दूसरा गाना भी ट्रेंड में: मूसेवाला स्टाइल में गाया मेरा माही सॉन्ग मिलियन पार, प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया – Jalandhar News Chandigarh News Updates

दैट गर्ल फेम परम का दूसरा गाना भी ट्रेंड में:  मूसेवाला स्टाइल में गाया मेरा माही सॉन्ग मिलियन पार, प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

दैट गर्ल गीत से फेमस हुईं पंजाब के मोगा की परम का नया गीत मेरा माही ट्रेंड कर रहा है। इसे खुद परम ने लिखा, कंपोज किया और गाया है। इस गीत में भी परम में सिद्धू मूसेवाला की झलक दिखी। सिद्धू स्टाइल में ही परम ने इस गीत को भी गाया है।

.

इस गीत को 2 दिन में ही यूट्यूब पर 5.85 लाख तो इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं एक महीना पहले रिलीज दैट गर्ल को यूट्यूब पर 16 मिलियन तो इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं।

इस गीत को लेकर वीडियो डॉयरेक्टर ने विहाइंड द सीन कुछ यादें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि पहले गीत की शूटिंग के वक्त परम नर्वस थीं। उसे ओपनिंग सीन में ही 50 टेक देने पड़े। पहला टेक सलेक्ट होने के बाद फिर वह कॉन्फिडेंट हो गईं।

परम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर मेरा माही गीत का पोस्टर भी अपलोड किया।

गीत को रिलीज करने से पहले साइफर के साथ प्रैक्टिस की मोगा की परम ने दूसरे गीत मेरा माही के लिए खूब प्रैक्टिस की है। इसका वीडियो भी उसने शेयर किया है, जिसमें परम अपनी पुराने मोगा साइफर के दोस्तों के साथ गीत को लेकर प्रैक्टिस करती नजर आती हैं।

इस गीत की प्रैक्टिस में उसके साथी भी उसकी मदद करते दिख रहे हैं। इस गीत को म्यूजिक किसने दिया है, इसके बारे में परम ने नहीं बताया है, न ही इसका जिक्र अपने किसी सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।

मुंबई में मिले पहले शो में परफॉर्म करतीं मोगा की परमजीत कौर उर्फ परम।

मुंबई में मिले पहले शो में परफॉर्म करतीं मोगा की परमजीत कौर उर्फ परम।

मुंबई में मिल चुका पहला शो परम को हाल ही में मुंबई में पहला शो मिला था।इसका भी एक वीडियो परम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। मुंबई में भी गीत…नी मैं अड्डी न पताशे जावां पोरदी सुनने वालों की बड़ी तादाद दिखी। जैसे ही परम स्टेज पर आई, क्राउड ने उसका सीटियां बजाकर स्वागत किया। इसके बाद जैसे ही परम ने गाना शुरू किया तो क्राउड भी साथ-साथ गाने लगा।

बता दें कि मोगा साइफर से निकली परम ने कई युवाओं के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री में नई राहें बना दी हैं। मोगा साइफर की ही तरह पूरे पंजाब में साइफर का नया दौर शुरू हो गया है। मोगा के बाद बटाला साइफर भी इसी तरह हिट हो रहा है। इनका एक गीत मामा फोन क्यों नी चुक्कण डेया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

सोनू सूद ने भी दिया है मुंबई आने का निमंत्रण परम का जन्म मोगा के दुन्नेके गांव में साधारण परिवार में हुआ है। परम की उम्र अभी 19 साल है। मां दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछे और बर्तन साफ करने का काम करती हैं, जबकि पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

फिलहाल परम मोगा के बीएम कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं। पहले गीत से हिट होने के बाद उनसे मोगा के ही वॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी बात कर चुके हैं और मुंबई आने का न्योता दे चुके हैं। उन्होंने वादा किया था कि वह परम की हर तरह से मदद करेंगे। सोशल मीडिया पर उसे लेडी सिद्धू मूसेवाला का नाम दिया गया है।

हिंदी फिल्म का गीत गुमसुम-गुमसुम गाती हुईं परमजीत कौर उर्फ परम।

हिंदी फिल्म का गीत गुमसुम-गुमसुम गाती हुईं परमजीत कौर उर्फ परम।

सतिंदर सरताज की फैन, हिंदी गीत भी सुरीले गाती हैं परम न केवल रैप गाती हैं, बल्कि क्लासिकल भी उतना ही अच्छा गाती हैं। इसके पुराने वीडियो भी परम ने शेयर किए हैं। सतिंदर सरताज के एक गीत…बेकरारियां हुंदियां कीमती जी…गाती नजर आईं। इसके साथ हिंदी गीत गुमसुम…गुमसुम भी गाया।

[ad_2]
दैट गर्ल फेम परम का दूसरा गाना भी ट्रेंड में: मूसेवाला स्टाइल में गाया मेरा माही सॉन्ग मिलियन पार, प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया – Jalandhar News

Sirsa News: हनुमान जी का चरित्र युवाओं के लिए राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा का रूप Latest Haryana News

Sirsa News: हनुमान जी का चरित्र युवाओं के लिए राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा का रूप Latest Haryana News

Hisar News: बिरयानी की दुकान पर पिटाई करने का वीडियो वायरल, एसपी तक पहुंचा मामला  Latest Haryana News

Hisar News: बिरयानी की दुकान पर पिटाई करने का वीडियो वायरल, एसपी तक पहुंचा मामला Latest Haryana News