[ad_1]
रकुल का प्रमोशनल लुक दो अलग-अलग हिस्सों से बना था दोनों ही डिजाइनर कनिका गोयल की क्रिएशन हैं.

उन्होंने बेज और ब्लैक स्ट्राइप्स वाली शर्ट पहनी थी. जिसमें डेनिम पॉकेट का यूनिक टच दिया गया था.

इसके साथ उन्होंने टू-वे जिपर वाली कॉन्सेंट्रिक कट डेनिम स्कर्ट पहनी, जिसने पूरे लुक को मॉडर्न बना दिया.

रकुल ने अपने लुक को नैम ज्वेल्स की सिल्वर नेक कफ, स्टूडियो वियेंज की ईयररिंग्स और रिंग्स के साथ पूरा किया.

उनके मेकअप में न्यूड लिप्स, डिफाइंड आइब्रो और हल्का आईलाइनर शामिल था.

रकुल के वेवी हेयर को लो पोनीटेल में बांधा गया था. उनके इस लुक को फैशन स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा ने स्टाइल किया.

रकुल के इस प्रमोशनल लुक की कुल कीमत लगभग 51 हजार है. जिसमें शर्ट की कीमत 18 हजार और स्कर्ट की 33 हजार है.

‘दे दे प्यार दे 2’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अंशुल शर्मा ने किया है और इसे लव रंजन और तरुण जैन ने लिखा है.

फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, अजय देवगन, आर. माधवन, जावेद जाफरी, मीजान मुख्य रोल में हैं.

ये फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Published at : 06 Nov 2025 07:58 PM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
[ad_2]
‘दे दे प्यार दे 2’ के प्रमोशन में रकुल प्रीत ने पहनी 51 हजार की आउटफिट, फैंस हुए दीवाने


