[ad_1]
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार (21 मार्च, 2026) को ईद-उल-फितर के मौके पर अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मुख्य उद्देश्य को दोहराते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टीएमसी का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल से भाजपा को हटाना और देश को उसके प्रभाव से बचाना है.
TMC के टारगेट पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?
कोलकाता में रेड रोड पर ईद-उल-फितर की नमाज में शामिल होने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा है और यहां सभी समुदाय के लोग पूरी शांति के साथ रहते हैं.
इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए-कातिल में है… अल्लाह आप सबको आशीर्वाद दे, भारत और बंगाल की समृद्धि हो. उन्होंने कहा कि खुद को इतना बुलंद कर लो कि हर तकदीर से पहले खुदा तुमसे पूछे कि तुम्हारी इच्छा क्या है, तो हमारा सिर्फ एक ही मकसद है- भाजपा का हटाना और देश को बचाना.’
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ के जरिए लोगों के वोट देने के अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगी और पीएम मोदी को लोगों के अधिकार छीनने नहीं देंगी. इस दौरान उन्होंने भाजपा को गुंडों और चोरों की पार्टी करार दिया.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: After people offered namaz at Red Road, on Eid ul-Fitr, CM Mamata Banerjee says, “…सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है…May Allah bless you…May India and Bengal prosper. Those who target Bengal can… pic.twitter.com/K8x13OkhYB
— ANI (@ANI) March 21, 2026
#WATCH | Kolkata, West Bengal: After people offered namaz at Red Road, on Eid ul-Fitr, CM Mamata Banerjee says, “…People’s names were deleted in SIR. I went from Kolkata to Delhi, from Calcutta High Court to the Supreme Court for this. I hope that people’s rights are… pic.twitter.com/y6Spq65OLp
— ANI (@ANI) March 21, 2026
उन्होंने कहा, ‘हम मोदी जी और भाजपा को आपके वोट का अधिकारी छीनने नहीं देंगे. हम लोकतंत्र और हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए आखिर तक लड़ाई लड़ेंगे.’ उन्होंने यह धमकी दी की वोटर लिस्ट में रिविजन और सत्यावन के नाम पर अगर किसी भी वोटर को उसके अधिकारों से वंचित करने की कोशिश की गई, तो तृणमूल कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी.
SIR को लेकर क्या बोलीं ममता बनर्जी?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR को लेकर कहा, ‘एसआईआर में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए. मैं इसके लिए कोलकाता से दिल्ली तक, कलकत्ता हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक गई. मुझे उम्मीद है कि लोगों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे. मैं बंगाल के हर व्यक्ति, चाहे वह किसी धर्म, जाति या समुदाय का हो, के साथ खड़ी हूं. मैं यह लड़ाई जारी रखूंगी.’
उन्होंने कहा, ‘भाजपा चोरों और गुंडों की पार्टी है, गद्दारों की पार्टी है. कुछ गद्दार ऐसे भी हैं जो बीजेपी से पैसे लेकर वोट बांटने का काम करते हैं. मैं उनसे कहना चाहती हूं कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है.’
यह भी पढ़ेंः ‘नागरिकता छीन लेगी सरकार…’, बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
[ad_2]
‘देखना है जोर कितना…’ बंगाल चुनाव से पहले ईद पर CM ममता बनर्जी ने बताया TMC का मकसद क्या?



