दुबई में फंसा हरियाणा का टूरिस्ट गाइड: नवीन जयहिंद को भेजा VIDEO, सरकार से लगाई स्वदेश वापसी की गुहार, बोला-खाने तक के पैसे नहीं – Hisar News Today World News

[ad_1]


हरियाणा के हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र का रहने वाले टूरिस्ट गाइड युवक प्रदीप ढांडा दुबई में फंस गया है। प्रदीप ने नवीन जयहिंद को वीडियो भेजकर अपनी खराब हालत बयां करते हुए भारत सरकार और हरियाणा सरकार से स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है। नवीन जयहिंद ने हरियाणा और भारत सरकार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर टैग किया है। प्रदीप ने बताया कि वह रोजगार के लिए दुबई आया था, लेकिन यहां आने के बाद उसे काम नहीं मिला और अब उसके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। उसने कहा कि एजेंट के भरोसे दुबई पहुंचा था, लेकिन यहां वह अकेला फंस गया। प्रदीप ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और वह बहुत परेशान है। उसने सरकार और समाजसेवी लोगों से अपील की है कि उसे जल्द भारत वापस लाया जाए। वीडियो में प्रदीप ने बयां किए हालात
प्रदीप ढांडा ने वीडियो में बताया कि वह हिसार जिले का निवासी है और नौकरी के लिए दुबई आया था। यहां आने के बाद उसे कोई स्थायी काम नहीं मिला और अब उसके सामने रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो गया है। युवक ने कहा कि उसके पास रहने और खाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। उसने बताया कि वह बहुत कठिन परिस्थितियों में रह रहा है और लगातार परेशानियों का सामना कर रहा है। उसने कहा कि अगर जल्द मदद नहीं मिली तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। सरकार से लगाई मदद की गुहार
प्रदीप ढांडा ने हाथ जोड़कर भारत सरकार, हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन से मदद की अपील की है। युवक ने कहा कि उसे सुरक्षित भारत वापस बुलाया जाए, ताकि वह अपने परिवार के पास लौट सके। उसने कहा कि वह काफी समय से परेशानी झेल रहा है और अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। युवक ने अपने परिचितों और सामाजिक संगठनों से भी अनुरोध किया है कि उसकी आवाज सरकार तक पहुंचाने में मदद करें।

[ad_2]
दुबई में फंसा हरियाणा का टूरिस्ट गाइड: नवीन जयहिंद को भेजा VIDEO, सरकार से लगाई स्वदेश वापसी की गुहार, बोला-खाने तक के पैसे नहीं – Hisar News