[ad_1]
चंडीगढ़ में अपने कर्मचारी को कार देते एम के भाटिया।
चंडीगढ़ में फार्मास्युटीकल कंपनी के मालिक एम के भाटिया ने कर्मचारियों को नायाब तोहफा दिया है। उनकी तरफ से अपने 51 कर्मचारियों को कारें गिफ्ट की हैं। कारें देने वाले वह चंडीगढ़ के पहले कंपनी मालिक हैं। उनकी इस पहल से कंपनी के कर्मचारी गदगद हैं।
.
चंडीगढ़ में अपने मुलाजिम को कार की चाबी देते हुए एम के भाटिया।
वह इससे पहले दो बार अपने कर्मचारियों को यह कारें दे चुके हैं। वह अपने कर्मचारियों को स्टार सेलिब्रिटी कहते हैं। एम के भाटिया कहते हैं कि सभी के सपने जरूर देखने चाहिए और इसके लिए जनून की तरह जुट जाना चाहिए।
तभी यह पूरे होते हैं। उनके लिए कर्मचारियों की खुशी और उनके साथ सांझा सफलता सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह पहल कंपनी की समर्पित टीम के प्रति सम्मान और उनके मेहनत को मान्यता देने का तरीका है।

चंडीगढ़ में कंपनी मालिक एम के भाटिया से मिली कार की चाबियों के साथ कर्मचारी।
मुजफ्फरनगर से आकर बनाई थी फार्मास्युटीकल कंपनी एम के भाटिया बताते हैं कि वह मुजफ्फरनगर में दवाईयों की दुकान चलाते थे, वहीं पर सपना देखा कि उनकी भी फार्मास्युटीकल कंपनी होनी चाहिए। 2002 में वह दिवालिया हो गए थे और करोड़ों रुपए का कर्ज उनके सिर पर था।
2015 में वह चंडीगढ़ आए और यहां आकर उनकी तरफ से फार्मास्युटीकल कंपनी खोली थी। अब वह 12 कंपनियां चला रहे हैं, जो उनकी MITS कंपनी के नीचे चलती हैं। वह कहते हैं कि मेरी इन कंपनियों को चलाने वाले उनके कर्मचारियों ने भी सपना देखे होंगे, मेरे सपने साकार हुए हैं तो इनके सपने भी साकार होने ही चाहिएं।
वह अपने कर्मचारियों को मोटरसाइकिल और ऑटो से उतारकर कार में लाना चाहते हैं और यह लगातार जारी है। पिछले तीन वर्षों से वह अपने कर्मचारियों को कारें बांट रहे हैं। कारें देने का सपना तो साकार हुआ, मगर अब पार्किंग की समस्या एम के भाटिया कहते हैं कि उनके कार्यालय पंचकुला समेत चंडीगढ़ में भी हैं। पहले यह कारें कंपनी के नाम पर लेते थे मगर अब उन्हें सीधे उनके नाम पर ही लेकर दी गई हैं।
उनका कहना है कि अब तक वह सौ से भी ज्यादा कर्मचारियों को कारें दे चुके हैं। कारें देने के बाद समस्या यह पैदा होने लगी हैं कि इनकी पार्किंग कहां की जाए। वह कहते हैं कि उन्हें कारें देने से ज्यादा इनकी पार्किंग को लेकर परेशानी हो रही है।
[ad_2]
दीवाली पर गिफ्ट से गदगद हुए मुलाजिम: 2002 में दिवालिया हुए भाटिया ने बनाई मल्टी करोड़ की कंपनियां, अब कर्मचारियों को बांटीं 51 कारें – Chandigarh News

