[ad_1]
दीपावली पर्व पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हरियाणा से 5 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। अक्टूबर व नवंबर माह में इन स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं यात्रियों को मिलेंगी। स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को भीड़ के दौरान सफर में आसानी होगी।
.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09640, रोहतक- मदार 1 अक्टूबर स्पेशल (प्रतिदिन) से 30 नवंबर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 04725 हिसार-खड़की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। 04726, खड़की-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
ये रहेंगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 07718, हिसार-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से 31 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 09523, ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 25 नवंबर प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09524, शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
- 09257, भावनगर-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09258 शकूरबस्ती- भावनगर साप्ताहिक 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
[ad_2]
दीपावली पर हरियाणा चलेंगी लंबी दूरी की 5 ट्रेन: रेवाड़ी, हिसार, रोहतक से महाराष्ट्र, गुजरात व आंध्रप्रदेश के लिए स्पेशल ट्रेन – Panchkula News
