दिल्ली में पीएम मोदी वासुदेव घाट जा सकते हैं: उदीयमान सूर्य को अर्घ देंगे; दिल्ली में 1300, मुंबई में 83 घाटों पर पूजा Today World News

[ad_1]

नई दिल्ली/भोपाल/पटना1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में इस बार छठ महापर्व पर पीएम मोदी 28 अक्टूबर की सुबह वासुदेव घाट पर पूजा-अर्चना में शामिल हो सकते हैं। वे उदीयमान सूर्य को अर्घ देंगे। इस मौके पर एलजी बीके सक्सेना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सीएम रेखा गुप्ता के अलावा केंद्रीय व मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी रहेंगे।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, पीएम की सुरक्षा को ध्यान में घाट क्षेत्र में विशेष बैरिकेडिंग, निगरानी कैमरे व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती हो रही है। इसके अलावा दिल्ली में घाटों में को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हो रहा है, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं।

वहीं, मुंबई में घाटों में को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। राजधानी दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हो रहा है, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं।

छठ महापर्व को लेकर भारत ही नहीं विदेशों में भी उत्साह है। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में भी भारतीय व्रतियों ने सोमवार को सूर्य को अर्घ्य दिया। फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिनाद-टोबेगो में भी बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, यहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया है।

यूपी के वाराणसी में गंगा के 84 घाटों पर लाखों की संख्या में लोगों ने पूजा की।

यूपी के वाराणसी में गंगा के 84 घाटों पर लाखों की संख्या में लोगों ने पूजा की।

विदेशों से छठ पर्व की 6 तस्वीरें…

फिनलैंड में छठ पूजा का प्रसाद लेते बिहारी समुदाय के लोग।

फिनलैंड में छठ पूजा का प्रसाद लेते बिहारी समुदाय के लोग।

आयरलैंड में छठ पूजा के लिए एकसाथ इकट्ठा हुई भारतीय महिलाएं।

आयरलैंड में छठ पूजा के लिए एकसाथ इकट्ठा हुई भारतीय महिलाएं।

स्कॉटलैंड में भी छठ पूजा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्कॉटलैंड में भी छठ पूजा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

घाना में छठ पूजा करती भारतीय महिलाएं।

घाना में छठ पूजा करती भारतीय महिलाएं।

ब्रिटेन में छठ पूजा के दौरान बिहारी समुदाय के लोग।

ब्रिटेन में छठ पूजा के दौरान बिहारी समुदाय के लोग।

जकार्ता में छठ पूजा के लिए इकट्ठा हुई महिलाएं।

जकार्ता में छठ पूजा के लिए इकट्ठा हुई महिलाएं।

छठ पर्व में किस दिन क्या होता है…

पहला दिन- नहाय खाय। जिसमें घर की सफाई, फिर स्नान और शाकाहारी भोजन से व्रत की शुरुआत होती है।

दूसरा दिन- व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को भोजन करते हैं। इसे खरना कहा जाता है।

तीसरा दिन- छठ का प्रसाद बनाता है। प्रसाद में ठेकुआ, चावल के लड्डू और चढ़ावे के रूप में फल आदि होता है। शाम को बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है और तालाब या नदी किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

चौथा दिन- कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। व्रतधारी दोबारा वहीं जाते हैं, जहां शाम को अर्घ्य दिया था।

छठ पर्व क्यों है खास…

  • 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में ना पंडित होते हैं और ना मंत्र। इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य को प्रणाम किया जाता है।
  • गरीब हो या अमीर, अगड़ा हो या पिछड़ा, यह पर्व हमें सबको बराबर का बना देता है। सब एक ही घाट और तलाब किनारे सटकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। तब ना कोई छोटा होता है ना बड़ा।
  • प्रसाद बिना भेदभाव के सब एक-दूसरे का खाते और खिलाते हैं। प्रसाद में वो सब होता है, जिसका सीजन अभी है। जो सबको इजली मिल जाता है। जैसे- ठेकुआ, केला, सिंघाड़ा, नाशपाती, सेब, डाभ नींबू, शरीफा, शकरकंद, सुथनी, मूली, अदरक और हल्दी का हरा पौधा।
  • आस्था ऐसी कि बिना बोले हर कोई जो मिला वही काम करता है। कोई सड़क पर झाड़ू लगा रहा है तो कोई घाट की सफाई। कोई रंगाई-पोताई।

छठ पर्व का इतिहास भी जान लीजिए…

स्कंद पुराण के मुताबिक, राजा प्रियव्रत (मनु के पुत्र) को कोई संतान नहीं था। उन्होंने महर्षि कश्यप से वरदान मांगा। ऋषि के यज्ञ से उन्हें एक बेटा हुआ, लेकिन उसमें जान नहीं थी। इससे दुखी राजा-रानी आत्महत्या की सोचने लगे। तभी एक देवी प्रकट हुईं।

उन्होंने कहा, ‘मैं उषा की ज्येष्ठा बहन षष्ठी देवी हूं, बच्चों की रक्षा मेरी जिम्मेदारी है। यदि तुम मेरी विधि से पूजा करोगे तो तुम्हें संतान सुख मिलेगा।’ राजा-रानी ने देवी की पूजा की और बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद से इस पूजा की शुरुआत हो गई।

ऋग्वेद में लिखा गया है कि सूर्य और उसकी किरणों की आराधना से शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं। मोदी सरकार ने छठ को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने की पहल की है।

परदेसी बिहारियों के लिए भास्कर का खास छठ गीत

आज छठ है। दीदी वीडियो कॉल पर दिखा रही थी, घर में उत्सव का माहौल है। मां ठेकुआ पका रही हैं। बुआ दऊरा सजा रही हैं। गाने गूंज रहे हैं। सब घाट पर जाने की तैयारी में जुटे हैं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए। पिछली बार मैं ही दऊरा लेकर घाट गया था, पर इस बार घर नहीं जा सका। रोजी-रोटी के लिए सब कुछ छूटता जा रहा। मां-बाबूजी, गांव-घर, खेत-खलिहान। परदेस में जो कुछ कमा रहा, सब कर्ज चुकाने और EMI भरने में ही चला जा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: कालिंदी कुंज पर उगते सूरज को अर्घ्य देने की तैयारिंयां करती महिलाएं

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: कालिंदी कुंज पर फुलझड़ी जलाते बच्चे

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: कालिंदी कुंज पर भी लोगों की भीड़ जुटना शुरू

नई दिल्ली में छठ पूजा के आखिरी दिन कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी घाट पर उगते सूर्य को ‘ऊषा अर्घ्य’ देने के लिए तैयारियां करती महिला।

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में  वासुदेव घाट पर भीड़ जुटना शुरू

दिल्ली में छठ पूजा के आखिरी दिन वासुदेव घाट पर उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ देने के लिए जुटे लोग।

08:00 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

MP के पहले छठी मैया मंदिर का भोपाल में लोकार्पण

भोपाल के लिंक रोड नंबर 3 स्थित 5 नंबर छठ घाट पार्क में प्रदेश का पहला छठ मैया मंदिर बनकर तैयार हो गया है। आज इस मंदिर का लोकार्पण महापौर मालती राय, पूर्व मंत्री पीपी शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और विधायक भगवान दास सबनानी और वार्ड 46 के पार्षद गुड्डू चौहान ने किया। पूरी खबर पढ़ें…

07:51 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 1000 फीट की ऊंचाई से छठ महापर्व का वीडियो

पटना समेत पूरे बिहार में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। महापर्व के तीसरे दिन पटना में छठ व्रतियों ने 1.5 किलोमीटर तक डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई छठी मइया की भक्ति में डूबा रहा। वहीं औरंगाबाद में 12 लाख श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। दैनिक भास्कर ने पहली बार 1000 फीट की ऊंचाई से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तस्वीर कैद की। पटना, औरंगाबाद, बेगूसराय और भागलपुर से देखिए छठ का ड्रोन वीडियो देखिए

07:46 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: पवन सिंह ने अपने पैतृक गांव में पूजा की

बिहार के भोजपुर में एक्टर-सिंगर पवन सिंह अपने पैतृक गांव जोखेरी पहुंचे। उन्होंने यहां गंगा और महुली घाटों पर जाकर छठ पूजा की।

07:44 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: CM साय ने पत्नी के साथ छठ पूजा की

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
दिल्ली में पीएम मोदी वासुदेव घाट जा सकते हैं: उदीयमान सूर्य को अर्घ देंगे; दिल्ली में 1300, मुंबई में 83 घाटों पर पूजा