[ad_1]
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में टेरर मॉड्यूल मामले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी की भूमिका की लगातार जांच की जा रही है. अब अल-फलाह मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने छग वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन के लिये आवेदन किया है.
दरअसल, फरीदाबाद में 3 हजार किलो विस्फोटक दिल्ली ब्लास्ट के संदेही अल-फलाह यूनिवर्सिटी से ही थे. डॉ. सलीम राज ने कहा कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी के तार आतंकवादी संगठन से जुड़े होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले से रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है.
वक्फ बोर्ड सदस्य डॉ. सलीम राज ने बताया कि पिछले दिनों दुर्ग एटीएस ने 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया था. नाबालिगों के ISIS से संपर्क के चलते गिरफ्तारी हुई थी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है और ऐसी संस्था को यहां फलने फूलने नहीं दिया जाएगा.” उन्होंने कहा कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी आंतवादियों का अड्डा बन चुकी है और ऐसे में गृहमंत्री विजय शर्मा से संज्ञान में मामला लाया जाएगा. पुलिस प्रशासन से इसकी पूरी जांच की जाएगी.
कहां है अल फलाह यूनिवर्सिटी
गौरतलब है कि हरियाणा के फरीदाबाद के धौज गांव में अल फलाह यूनिवर्सिटी है. यहां पर धौज गांव में बीते माह पुलिस ने यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल से 3 हजार किलो के करीब विस्फोटक बरामद किया था. बाद में इसी यूनिवर्सिटी के अन्य डॉक्टर उमर ने दिल्ली में लाल किले के पास कार में ब्लास्ट किया था और 15 लोगों के साथ उसकी भी मौत हो गई थी. इस यूनिवर्सिटी के तीन डॉक्टरों की भूमिका फरीदाबाद में विस्फोटक और 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास ब्लास्ट में सामने आई थी. घटना के बीच सरकार ने यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द कर दी थी. अनंतनाग का मुजम्मिल यूनिवर्सिटी में डॉक्टर था और उसने धौज गांव में दो लोकेशन पर करीब 3 हजार अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक छिपा रखा था. यूनिवर्सिटी की ही महिला डॉक्टर शाहीन को भी गिरफ्तार किया गया था. यूनिवर्सिटी में उसके लॉकर कैश और अन्य संदिग्ध सामान भी बाद में बरामद किया गया था. इस मामले में पुलिस, एनआईए और ईडी की टीमें जांच कर रही हैं.
दिल्ली के लाल किले के पास किसने करवाया था ब्लास्ट
10 नवंबर को अला फ्लाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर उमर ने दिल्ली के लाल किले के पास कार में ब्लास्ट कर खुद को भी उड़ा लिया था. इस ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई थी. मामले की जांच में सामने आया था कि यूनिवर्सिटी का डॉक्टर उमर नबी ही धमाके का मास्टर माइंड था और धमाके की प्लान लंबे समय से की जा रही थी. अहम बात है कि नबी की वीडियो भी सामने आई थी. इसके अलावा, एक डायरी में भी प्लानिंग और कुछ तारीखों का जिक्र किया गया था.
[ad_2]



